न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

160 किलोमीटर लंबी इस दिवार ने दी हिस्सों में बांटा एक देश को

बर्लिन में जहाँ एक दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में विभाजित करके रखा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 3:25:09

160 किलोमीटर लंबी इस दिवार ने दी हिस्सों में बांटा एक देश को

आपने कई ऐतिहासिक दीवारों के बारे में सुना होगा जो अपनी संरचना और आकृति के चलते देश-विदेश में खूब प्रचलित हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी दीवार के बारे में जाना हैं जिसने रातोंरात एक देश को दो हिस्सों में बांट दिया हो। जी हाँ, ऐसा ही कुछ हुआ था बर्लिन में जहाँ एक दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को पूर्वी और पश्चिमी टुकड़ों में विभाजित करके रखा था। 13 अगस्त, 1961 को इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो 14 अगस्त की सुबह तक चला था और नौ नवंबर 1989 को इसे तोड़ दिया गया था।

160 किलोमीटर लंबी इस दिवार ने दी हिस्सों में बांटा एक देश को

बर्लिन की यह दीवार करीब 160 किलोमीटर लंबी थी। इसे बनाने वाले अभियान का नाम दिया गया था 'ऑपरेशन पिंक'। दरअसल, इस दीवार को बनाने के पीछे की कहानी कुछ इस तरह है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जब जर्मनी का विभाजन हो गया, तो सैकड़ों कारीगर और व्यवसायी हर दिन पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिमी बर्लिन जाने लगे। इसके अलावा कुछ लोग राजनैतिक कारणों से भी पूर्वी बर्लिन को छोड़कर जाने लगे थे, जिससे पूर्वी जर्मनी को आर्थिक और राजनैतिक दोनों रूप से बहुत नुकसान होने लगा था।

आखिरकार लोगों के प्रवासन को रोकने के लिए एक दीवार बनाने की सोची गई और उसी दीवार को आज दुनिया बर्लिन की दीवार के नाम से जानती है। इसे बनाने की मंजूरी सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख्रुश्चेव ने दी थी। माना जाता है कि दीवार बन जाने के बाद लोगों का प्रवासन काफी हद तक कम हो गया। एक अनुमान के मुताबिक, साल 1949 और 1962 के बीच जहां 25 लाख लोग पूर्वी बर्लिन को छोड़कर पश्चिमी बर्लिन गए, तो वहीं साल 1962 से 1989 के बीच सिर्फ पांच हजार लोग।

160 किलोमीटर लंबी इस दिवार ने दी हिस्सों में बांटा एक देश को

हालांकि दीवार बनने की वजह से बहुत सारे लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी, क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति चोरी-छुपे दीवार फांदकर पूर्वी बर्लिन से पश्चिमी बर्लिन जाने की कोशिश करता, उसे सीधे गोली मार दी जाती। हालांकि इसके बावजूद बहुत से लोगों ने दीवार पार करने के अनोखे तरीके खोज लिए थे, जैसे- सुरंग बनाकर लोग उस पार चले जाते या फिर गरम हवा के गुब्बारों में घुसकर भी दीवार पार कर जाते। इसके अलावा लोग तेज रफ्तार गाड़ियों से दीवार को तोड़ते हुए निकल जाते थे।

1980 के दशक में जब सोवियत संघ कमजोर पड़ने लगा तो पूर्वी जर्मनी में दीवार के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए। आखिरकार नौ नवंबर 1989 को दीवार तोड़ दी गई और जर्मनी फिर से एक हो गया। हालांकि दीवार के कई हिस्से आज भी बर्लिन में मौजूद हैं, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग जाते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत