न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब के पीछे हुआ था यह हास्यास्पद युद्ध, मारे गए थे 10 हजार सैनिक

इस युद्ध में हैरानी की बात तो यह थी कि इसमें दूसरी तरफ से लड़ने वाली कोई सेना नहीं थी फिर भी 10 हजार के करीब सैनिक मारे गए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 3:55:33

शराब के पीछे हुआ था यह हास्यास्पद युद्ध, मारे गए थे 10 हजार सैनिक

दुनिया के इतिहास में कई युद्ध ने अपनी जगह बनाई हैं जो वीरता और देशभक्ति के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बहुत कम युद्ध हैं जो अपने अनोखे कारणों के चलते प्रसिद्द हुए हो। ऐसा ही एक युद्ध था करीब 231 साल पहले हुआ 'बैटल ऑफ कैरनसीब्स' जिसे कि दुनिया का सबसे हास्यास्पद युद्ध कहा जाता हैं। इस युद्ध में हैरानी की बात तो यह थी कि इसमें दूसरी तरफ से लड़ने वाली कोई सेना नहीं थी फिर भी 10 हजार के करीब सैनिक मारे गए थे।

weird news,weird incident,battle of karansebes,fight behind liquor

बात 1788 की है, जब करीब एक लाख ऑस्ट्रियाई सैनिक कैरनसीब्स शहर पर कब्जा करने के लिए निकले थे। उस समय ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच युद्ध भी चल रहा था। 21 सितंबर की रात उन्होंने टिमिस नदी के पास पहुंचकर कैरनसीब्स को चारों तरफ से घेर लिया। उन्हें नदी के आसपास तुर्की सेना तो नहीं दिखी, लेकिन नदी के उस पार उन्हें रोमानी लोगों का एक शिविर जरूर दिखाई दिया। जब ऑस्ट्रियाई घुड़सवार वहां पहुंचे तो रोमानी लोगों ने उन्हें शराब पीने का न्योता दिया।

अब चूंकि ऑस्ट्रियाई घुड़सवार थके हुए थे, इसलिए वो नदी किनारे रोमानी लोगों के साथ बैठकर शराब का लुत्फ उठाने लगे। इसी बीच कुछ ऑस्ट्रियाई पैदल सैनिक भी वहां पहुंच गए और घुड़सवारों को शराब पीता देख उन्होंने भी थोड़ी सी शराब की मांग की, लेकिन घुड़सवारों ने उन्हें मना कर दिया। इसपर वो भड़क गए और घुड़सवारों से भिड़ गए। इसी बीच अचानक किसी सैनिक ने गोली चला दी।

weird news,weird incident,battle of karansebes,fight behind liquor

अब गोली की आवाज सुनकर नदी के दूसरी तरफ जो सैनिक आराम कर रहे थे, उन्हें लगा कि तुर्कों ने आक्रमण कर दिया है। इसलिए वो उठे और तुर्क्स-तुर्क्स (तुर्की के सैनिक) चिल्ताते हुए बिना कुछ समझे नदी के उस पार गोलियां बरसाने लगे। नदी के इस पार वाले सैनिकों को भी ऐसा ही लगा कि तुर्कों ने हमला बोल दिया है, इसलिए वो भी अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे और अपने ही सैनिकों को मारने लगे।

इधर, ऑस्ट्रियाई सैनिकों का नेतृत्व कर रहे जर्मन अधिकारी ने सैनिकों को ऐसा करने से रोका और 'हॉल्ट' का आदेश दिया, लेकिन ऑस्ट्रियाई सैनिक इसका मतलब नहीं समझ पाए और उन्हें लगा कि सैनिकों के बीच कोई 'अल्लाह-अल्लाह' चिल्ला रहा है। इसके बाद तो माहौल और भी खराब हो गया। ऑस्ट्रियाई सैनिकों को अंधेरे में अपने सैनिक ही तुर्की के सैनिक लगने लगे और वो अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे को ही मारने लगे। कहते हैं कि एक ऑस्ट्रियाई सैनिक ने तो अपने ही साथी सैनिकों पर तोपें चलवा दी थीं। इस तरह एक गलती की वजह से ऑस्ट्रियाई सैनिक आपस में ही भिड़ गए थे और हजारों की जान चली गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग