साल का अंतिम महीना आ चुका हैं और साल समाप्त होने की ओर हैं। ऐसे में साल के अंत होने से पहले कोई ऐसी खुशी मिल जाए जो पोरे साल के गम भुला दे तो क्या कहने। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका की एक रियल स्टेट कंपनी में जिसने अपने स्टाफ के हरेक कर्मचारी को 35-35 लाख रुपये का बोनस दे दिया जो चौकाने वाला है। जी हाँ, कंपनी ने अपने सभी 198 स्टाफ को बोनस देने में 71 करोड़ रुपये खर्च किया है और यह जानने के बाद कंपनी के कर्मचारियों के होश उड़ गए हैं।
![साल के अंत में कंपनी ने दिया 35 लाख रुपये का तोहफा, छलक पड़े कर्मचारियों के आंखों से आंसू weird news,weird incident,baltimore real estate firm,bonus in year end]()
मिली खबर के मुताबिक़ अमेरिका के बाल्टीमोर की सेंट जॉन प्रोपर्टीज नाम की कंपनी ने ऐसा कर दिया है। यहाँ हॉलिडे पार्टी चल रही थी और इसी मौके पर बोनस का ऐलान किया गया जिसे सुनकर लोग रो दिए। जी हाँ, न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, स्टाफ को उनके कार्यकाल के हिसाब से बोनस की रकम मिलेगी, ज्यादातर स्टाफ के हिस्से 35 लाख रुपये आएंगे और कंपनी ने इस बारे में कहा कि, ''वह स्टाफ को अतिरिक्त पैसे देने में इसलिए कामयाब हुई क्योंकि कंपनी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया और यूएस के 8 राज्यों में कंपनी ने ऑफिस, रिटेल स्टोर और गोदाम के लिए 2 करोड़ स्क्वायर फीट के मकान तैयार किए हैं।''
![साल के अंत में कंपनी ने दिया 35 लाख रुपये का तोहफा, छलक पड़े कर्मचारियों के आंखों से आंसू weird news,weird incident,baltimore real estate firm,bonus in year end]()
वहीं मिली खबर के मुताबिक बोनस का चेक लेने के बाद कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और अब सभी के फोटोज वायरल हो रहे हैं। खबर के मुताबिक बोनस का ऐलान करते हुए कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन एडवर्ड सेंट जॉन ने कहा- ''मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं और जिन लोगों ने कंपनी के लिए शिद्दत से काम किया है उनका शुक्रिया करना चाहता हूं।'' वाकई में यह खबर हैरान करने वाली है।