न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस महिला के आंखों से आंसू की जगह निकलते है रोज 50 क्रिस्टल, डॉक्टर भी हैरान

अर्मेनिया के गांव स्पेंडरियन की रहने वाली 22 साल की सैटेनिक काजेरियन को रोज 50 क्रिस्टल आंसू निकलते हैं। कमाल की बात यह है कि डॉक्टर के भी समझ में कुछ नहीं आ रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Sep 2019 8:41:03

इस महिला के आंखों से आंसू की जगह निकलते है रोज 50 क्रिस्टल, डॉक्टर भी हैरान

अर्मेनिया के गांव स्पेंडरियन की रहने वाली 22 साल की सैटेनिक काजेरियन को रोज 50 क्रिस्टल आंसू निकलते हैं। कमाल की बात यह है कि डॉक्टर के भी समझ में कुछ नहीं आ रहा। वे जांच में जुटे हैं कि आखिर आंखों में क्रिस्टल आंसू कैसे बन रहे हैं। एक बच्चे की मां काजेरियन का कहना है कि इस स्थिति ने उनकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। उनका परिवार खेती करता है। इसलिए उनके पास इतना पैसा भी नहीं कि महंगा इलाज करा सकें।

काजेरियन ने बताया, 'कुछ समय पहले मैं दांतों के डॉक्टर के पास थीं, तभी मुझे आंखों में धूल जाने जैसा अहसास हुआ। देखा तो आंखों से कुछ क्रिस्टल निकल रहे हैं। इन्हें लेकर हम तुरंत नेत्र विशेषज्ञ के पास पहुंचे। शुरुआत में ली गई दवाओं से आंसुओं में थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब क्रिस्टल आंसुओं से काफी तकलीफ होती है। मेरी स्थिति देख सारे डॉक्टर हैरान हैं।'

उन्होंने बताया कि किसी को मेरी बीमारी समझ नहीं आती। इस कारण डॉक्टर इलाज भी नहीं करते हैं। वे इनके लिए कोई ऑपरेशन भी नहीं कर पा रहे हैं।

क्या कहना है डॉक्टर का

रशियन नेत्र विशेषज्ञ तात्याना शिलोवा ने बताया कि यह स्थिति बिलकुल असाधारण है। इसकी पैथोलॉजी जांच भी होना मुश्किल है। इसलिए डॉक्टर को बीमारी का कारण समझ पाना भी मुश्किल है। चूंकि,आंसू में प्रोटीन, वसा और कुछ सूक्ष्म तत्व होते हैं। अगर, इसमें नमक की मात्रा बढ़ती है, तो यह 'क्रिस्टल में परिवर्तित हो जाते हैं। आंसुओं में प्रोटीन की अधिकता भी एक कारण हो सकता है।

डॉक्टर शिलोवा का कहना है कि क्रिस्टल आंसू शरीर में हो रही दूसरी तरह की समस्याओं के प्रारंभिक लक्षण भी हो सकते हैं। कुछ स्थितियों में अनुवांशिक रोग भी कारण हो सकते हैं। क्रिस्टल आंखों की म्यूकस मेमब्रेंन (आंख की श्लेष्मा झिल्ली) के किनारे ही नहीं दिखते, यह शरीर में लीवर, किडनी जैसे अंगों में भी हो सकते हैं, जहां नमक की अधिकता होती है। यह स्थिति काफी भयावह है और इसकी तुरंत जांच की जानी चाहिए।

क्या कहना है रिश्तेदारों का

काजेरियन की रिश्तेदार स्वेटलान अवेजियन ने कहा, 'एक बार हम अपने फार्म पर काम कर रहे थे। तभी काजेरियन की आंखों से क्रिस्टल निकलना शुरू हुआ। हमने पहले क्रिस्टल को हटाकर ग्लास में रख दिया। इसके बाद दर्द बढ़ता गया और एक-एक कर आंसू बाहर आता गया। हम काजेरियन को डॉक्टर के पास लेकर गए। उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ देखा नहीं था, इसलिए उन्हें हमारी बात पर भरोसा ही नहीं हुआ।'

काजेरियन की सास जमीरा मीकालियन ने बताया, 'एक डॉक्टर ने तो काजेरियन को झूठा मानकर क्लीनिक से बाहर निकल जाने को कहा था, लेकिन बाद में जब आंसू देखें तब स्वीकार किया कि यह प्राकृतिक रूप से बन रहे हैं। उन्होंने क्रिस्टल आंसुओं को नेत्र विशेषज्ञ के पास जांच के लिए भेजा, लेकिन कोई उपचार नहीं किया। पहले विचार आया कि काजेरियन को इलाज के लिए दूसरी जगह भेजा जाए, लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी।'

अर्मेनिया के उप स्वास्थ्य मंत्री ओगेंस अरूटुयन ने कहा, 'महिला के केस का अध्ययन किया जा रहा है। हम सैटेनिक के साथ एक और बैठक की योजना बना रहे हैं। इससे हमें और अधिक जानकारी मिलेगी। इसके बाद हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि मरीज के साथ हो क्या रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा