सड़क पर कुत्तों को घुमा रहा था शख्स, अचानक से गिरी बिजली और फिर.... देखे वीडियो
3 अक्टूबर को टेक्सास के स्टुब्नर एयरलाइन पशुचिकित्सक अस्पताल के पास हुई। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 08 Oct 2019 4:34:32
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है जिनकों देखने के बाद हम हैरानी में पड़ जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पर बिजली गिर जाती है। दरअसल, यह घटना एलेक्स कोरीस नाम के शख्स के साथ हुई। वह जब अपने कुत्तों को सड़क पर घुमा रहे थे तभी उन पर बिजली गिरी। बिजली उनके जूतों पर गिरी थी। वक्त रहते लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल केयर दी, जिससे उसकी जान बच गई। यह घटना 3 अक्टूबर को टेक्सास के स्टुब्नर एयरलाइन पशुचिकित्सक अस्पताल के पास हुई। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया।
CCTV कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि एलेक्स सड़क से गुजर रहे हैं और तभी बिजली उनके पैरों पर जाकर गिरती है। कुत्ते डरकर भाग निकलते हैं और एलेक्स मुंह के बल गिर जाते हैं। गिरते ही वह बेहोश हो गए, जिसके बाद लोगों ने आकर उन्हें सीपीआर दिया और तुरंत अस्पताल ले गए। ABC News के मुताबिक, कोरीस फिलहाल अस्पताल में हैं और वह ठीक हो रहे हैं। घटना के कुछ ही घंटे बाद कुत्तों को ढूंढ लिया गया