एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या इसलिए कर दी कहीं उनके बच्चे महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वाले न बन जाएं। महिला का नाम ब्रिटनी रेनी पिल्किन्गटन उम्र 27 साल है और अमेरिका के ओहियो में रहने वाली है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को ब्रिटनी ने अपने खिलाफ लगे अपराध को स्वीकार कर लिया था, इसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई। ब्रिटनी का 3 महीने का बेटा नोह अगस्त 2015 में मृत मिला था। जबकि 4 साल के बेटे गैविन की मौत अप्रैल 2015 में हो गई थी। एक अन्य मासूम की मौत जुलाई 2014 में हुई थी। तीनों बेटों की हत्या के लिए दोषी करार दी गईं है कोर्ट ने उसे 37 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
तीनों बेटों की हत्या के लिए दोषी करार दी गईं ब्रिटनी ने पुलिस से कहा था कि वह डिप्रेशन में थीं और उन्हें लग रहा था कि उनके बच्चे महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में बड़े हो जाएंगे। ब्रिटनी के साथ खुद 17 साल की उम्र में यौन हिंसा की घटना हुई थी।
![एक मां ने अपने 3 बेटों को मार डाला, वजह कर देगी आपको सोचने पर मजबूर america,mom,killed,infant son,weird crime,crime news in hindi]()
17 साल की उम्र में ब्रिटनी से उनकी मां के बॉयफ्रेंड जोसेफ पिल्किन्गटन (47) ने ही यौन शोषण किया था। उम्र में 20 साल बड़े जोसेफ ने बाद में ब्रिटनी से शादी भी कर ली थी। जोसेफ ने कोर्ट में यह स्वीकार किया उसने शादी से पहले ही नाबालिग ब्रिटनी से संबंध बनाए थे। वहीं, ब्रिटनी के वकील ने कहा कि वह लंबे वक्त तक यौन हिंसा की शिकार रही थीं और एक जांच में उनके ब्रेन के डैमेज होने की बात सामने आई थी। वकील ने कहा कि ब्रिटनी को अपने बच्चों के खोने का दुख है और वह रोजाना इसका शोक मनाती है।