ब्रिटेन के मिडलैंड में कुछ एक्टर्स ने स्टाफ को धोखा देकर एयर म्यूजियम में रखे एक प्लेन में पोर्न फिल्म की शूटिंग कर ली। हालाकि, उन्होंने किराए के तौर पर करीब 9000 रुपये दिए थे, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वह एक एडल्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस प्लेन में शूटिंग की गई वह कभी एयर फ्रांस का विमान था। जिस प्लेन में शूटिंग की गई उसे 1950 के दशक में चार्टर हॉलिडे के लिए इस्तेमाल किया गया था।
![स्टाफ को धोखा देकर बच्चों की मौजूदगी में एक्टर्स ने प्लेन में शूट की पोर्न फिल्म weird news in hindi,adult film,aircraft museum,plane]()
चौकाने वाली बात यह रही कि इस एडल्ट फिल्म की शूटिंग म्यूजियम में आम लोगों और बच्चों की मौजूदगी में हुई। म्यूजियम के स्टाफ ने कहा है कि उन्हें धोखे में रखकर एडल्ट फिल्म की शूटिंग की गई। शूटिंग के लिए एक्टर्स पायलट और एयरहोस्टेस के ड्रेस में आए थे। स्टाफ को उन्होंने बताया कि वे Vickers Viscount प्लेन में स्विमवियर शूट करने जा रहे हैं।
![स्टाफ को धोखा देकर बच्चों की मौजूदगी में एक्टर्स ने प्लेन में शूट की पोर्न फिल्म weird news in hindi,adult film,aircraft museum,plane]()
म्यूजियम के स्टाफ ने बताया कि अगर उन्हें घटना की जानकारी होती तो वे उसी वक्त शूटिंग रुकवा देते। म्यूजियम के मैनेजर डिआने जेम्स ने कहा एक्टर्स पायलट और एयरहोस्टेस के कपड़े पहनकर आए थे जिसकी वजह से उन पर शक नहीं हुआ।