न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल से पिछवाड़े में दर्द से परेशान था शख्श, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

 शरीर के निचले हिस्से में दर्द से पिछले 10 सालों से परेशान था और जब यह शख्श डॉक्टर के पास गया तो एक्स-रे रिपोर्ट में उसकी समस्या का खुलासा हुआ जिसने डॉक्टर को भी हैरान करके रख दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 6:25:42

10 साल से पिछवाड़े में दर्द से परेशान था शख्श, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

अक्सर देखा गया हैं कि लोग जब भी कभी कोई शारीरिक समस्या होती हैं तो उसे नजरअंदाज करते हैं और जब वह ज्यादा परेशान करने लगती हैं तो डॉक्टर की मदद लेना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक शख्श के साथ हुआ जो शरीर के निचले हिस्से में दर्द से पिछले 10 सालों से परेशान था और जब यह शख्श डॉक्टर के पास गया तो एक्स-रे रिपोर्ट में उसकी समस्या का खुलासा हुआ जिसने डॉक्टर को भी हैरान करके रख दिया। तो आइये जानते हैं इस अनोखे किस्से के बारे में।

चीन में रहने वाले एक 55 वर्षीय शख्स के पिछले हिस्से में बीते 10 साल से दर्द हो रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का नाम चेन है। वह पिछले 10 सालों से दर्द झेल रहे थे। उनका कहना है कि वो काम में इतना व्यस्त हो गए थे कि डॉक्टर के पास भी जाने का समय नहीं मिला। चेन बताते हैं कि शुरुआत में तो उन्हें वो दर्द एक चुभन की तरह लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उनका दर्द बढ़ता गया और उसने गंभीर रूप ले लिया। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें आखिरकार डॉक्टर के पास जाना ही पड़ा।

weird news,weird issue,chins,chen,8 metal needles stuck in butt

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में तो डॉक्टरों को भी समझ में नहीं आया कि आखिर परेशानी क्या है। इसलिए उन्होंने चेन को एक्स-रे करवाने के लिए कह दिया। जब एक्स-रे रिपोर्ट आई तो उसे देख कर चेन के साथ-साथ डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। दरअसल, चेन के शरीर के पिछले हिस्से में आठ सुईयां धंसी हुई थीं। ये सुईयां कपड़ों पर कढ़ाई करने वाली सुईयां थीं। चेन के मुताबिक, जब भी वो दौड़ते तो उन्हें काफी दर्द होता था।

चेन ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 10 साल पहले वो एक कचड़े के ढेर पर गिर गए थे, जिससे उनके पिछले हिस्से में कई सुईयां धंस गई थीं। उन्होंने कई सुईयों को निकाल दिया था, लेकिन जो अंदर धंस गई थीं, उनके बारे में उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को चेन की सर्जरी हुई और सभी सुईयों को निकाल दिया गया। इस दौरान कुल चार घंटे का समय लगा। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि अब चेन को उस 'दर्दनाक' दर्द से निजात मिल जाएगी और वो जल्दी ठीक हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान