न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानते है दुनिया के सबसे महंगे पेन की कीमत, जानकर ही आपके होश उड़ जाएँगे

आज हम आपको कुछ ऐसे ही महंगे पेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 9:06:03

क्या आप जानते है दुनिया के सबसे महंगे पेन की कीमत, जानकर ही आपके होश उड़ जाएँगे

आपने कई लोगों को देखा होगा जिनकी पेन रखने की आदत होती हैं और वे हमेशा अपने साथ अपना मनपसंद पेन लेकर घूमते हैं। आपके पेन की कीमत आपकी इच्छा और जेब की क्षमता के अनुसार हो सकती हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे भी कई पेन हैं जिन्हें खरीदने की ख्वाहिश सपनों में भी नहीं की जा सकती है क्योंकि इनकी कीमत ही इतनी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही महंगे पेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो आइये जानते हैं इस अनोखी और दिलचस्प जानकारी के बारे में।

औरोरा डाईमेंटे
बेशकीमती चीज़ों का शौक रखने वाले लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है औरोरा डाईमेंटे पेन। इसकी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर है। 30 कैरेट डी बीयर हीरों से सजे इस पेन के बारे में इसके निर्माताओं का कहना है कि ये एकमात्र ऐसा पेन है जो 30 कैरेट हीरों से बनाया जाता है। साल में केवल एक बार बनने वाले इस पेन का खोल प्लैटिनम से बनाया गया है और इसकी नोंक 18 कैरेट सोने से बनायी गयी है। इस पेन की ख़ासियतें जानने के बाद आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाये होंगे।

weird information,expensive pens,weird pens,expensive pens in the world

फुल्गोर नॉकटर्नस
दुनिया के सबसे महंगे पेन की कतार में सबसे आगे है फुल्गोर नॉकटर्नस पेन, जो दुनिया का सबसे महंगा पेन है और इसे तिबाल्दी नाम की कंपनी ने बनाया है। 945 काले हीरों और 123 रूबी से सजे इस पेन की कीमत है 8 मिलियन डॉलर। इसे पेन कहने से बेहतर होगा कि इसे आभूषण कहा जाए। इसे देखने वाले हर शख्स का अरमान होता है कि इस बेशकीमती और खूबसूरत पेन को अपने पास रख ले लेकिन इसकी कीमत का अंदाज़ा भर ही चौंकाने के लिए काफी है।

weird information,expensive pens,weird pens,expensive pens in the world

हेवन गोल्ड
मशहूर डिज़ाइनर अनीता टैन द्वारा बनाया गया ये पेन दुनिया का ऐसा पहला पेन है जिसे किसी महिला ने बनाया है। 161 रंगबिरंगे हीरे और 43 कैरेट के मणि लगाकर इस पेन को सजाया गया है और इसकी कीमत है 9,95,510 डॉलर।

weird information,expensive pens,weird pens,expensive pens in the world

मोंटब्लैंक-मिस्ट्री मास्टरपीस
जब दो मशहूर डिज़ाइनर कम्पनियाँ मिलकर कोई चीज़ पेश करें तो उसका अद्भुत होना लाज़मी हैं। बिलकुल ऐसा ही मोंटब्लैंक-मिस्ट्री मास्टरपीस पेन के बारे में भी कहा जा सकता है क्योंकि खूबसूरती की मिसाल ये पेन, वैन क्लीफ और मोंटब्लैंक जैसी दो मशहूर डिजाइनर कंपनियों द्वारा, उनकी 100 वीं वर्षगांठ पर दुनिया के सामने पेश किया गया। इस पेन की ढ़ेरों खासियतों में से एक ये है कि इस पेन को केवल 3 श्रृंखला में ही बनाया गया और हर श्रृंखला में केवल 3 पेन ही बनाये गए। रूबी, नीलम और पन्ना जैसे रत्नों से सजे इस पेन को हीरों से भी सजाया गया है और इस पेन की कीमत 7,30,000 डॉलर है।

weird information,expensive pens,weird pens,expensive pens in the world

कैरन डी ऐके गोथिक
इस पेन पर आपको नक्काशी देखने को मिलेगी क्योंकि इस पेन को बनाते समय गोथिक कला को ध्यान में रखकर नक्काशी और डिजाइनिंग की गयी है। इस पेन में केवल नक्काशी और गोथिक कला से जुड़े फूलों के डिज़ाइन ही नहीं बने हैं बल्कि इसमें 892 हीरे और रूबी, पन्ना जैसे रत्न भी इस्तेमाल किये गए हैं। इस पेन में रोडियम का भी इस्तेमाल हुआ है और चीन में पहली बार दुनिया के सामने लाये गए इस पेन की कीमत 4,06,450 डॉलर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान