Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों रचाई 24 साल के लड़के ने 81 साल की दादी से शादी, वजह चौंकाने वाली

आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिसमें एक 24 साल के लड़के ने 81 साल की दादी से शादी रचाई और इसके पीछे की वजह पैसा नहीं बल्कि कुछ ओर हैं जो आपको हैरान कर देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Oct 2019 12:29:33

आखिर क्यों रचाई 24 साल के लड़के ने 81 साल की दादी से शादी, वजह चौंकाने वाली

आपने कई ऐसे जोड़े देखें होंगे जिनमें उम्र का फासला होता हैं। कई बार तो लोग पैसे के चक्कर में अपने से ज्यादा उम्र के पार्टनर से शादी करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिसमें एक 24 साल के लड़के ने 81 साल की दादी से शादी रचाई और इसके पीछे की वजह पैसा नहीं बल्कि कुछ ओर हैं जो आपको हैरान कर देगी। तो आइये जानते हैं इस घटना के बारे में।

यूक्रेन में 24 साल के एक लड़के ने 81 साल की एक वृद्धा से शादी रचाकर सबको चौंका दिया। अलेक्जेंडेर कोंड्राट्यूक नाम के इस शख्स ने रिश्ते में अपनी 81 साल की दादी से ही शादी रचा ली। दरअसल ऐसा लड़के ने सेना में भर्ती होने से बचने के लिए किया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लड़के की काफी आलोचना भी हो रही है, लेकिन कानूनी तौर पर उसने कोई गलती नहीं की है।
weird news,weird marriage,ukraine,military service in ukraine,24 year old man marries 81 year old woman यूक्रेन के 18 से 26 साल के हर शख्स को सेना में सेवा देना अनिवार्य है। विन्नित्सा शहर निवासी अलेक्जेंडर को भी साल 2017 में इस संबंध में सेना से चिट्ठी मिली। वहां हर युवा को सेना में एक साल तक समय बिताना होता है। अलेक्जेंडर ने तय किया कि उन्हें यह सेवा नहीं देनी है और इसके लिए उसने नियमों का फायदा उठाने का फैसला किया। नियमों के अनुसार, मिलिट्री सर्विस से उन्हीं लोगों को छुट्टी मिलती है, जिनके ऊपर किसी दिव्यांग के देखभाल की जिम्मेदारी हो। अलेक्जेंडर ने इसी नियम का फायदा उठाने का सोचा और अपनी चचेरी बहन की दादी जिनायडा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। सभी को चौंकाते हुए उसने उन्हें मना भी लिया। अब सभी कयास लगा रहे हैं कि 26 साल का होते ही अलेक्जेंडर जिनायडा को तलाक दे देगा। साल 2018 में पहली बार यह मामला तब सामने आया था, जब मिलिट्री कमिश्नर ऑफिस से कोर्ट में इस शादी को रद्द करने की याचिका दायर की गई थी। सेना के अनुसार, अलेक्जेंडर ने जो दस्तावेज दिखाए, वो फर्जी हैं। लेकिन जांच में यह पाया गया कि इस दंपति ने पास के गांव में शादी की थी। सितंबर 2019 में ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जब सिविल एक्ट रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने शादी को कानूनी करार दिया और सेना को पीछे हटना पड़ा। मीडिया ने सेना के प्रतिनिधियों से पूछा कि आगे अलेक्जेंडर जैसा मामला न हो, इसके लिए मिलिट्री नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं?

81 साल की दुल्हन जिनायडा के अनुसार, पति अलेक्जेंडर उनका खूब ख्याल रखता है। दूसरी ओर अलेक्जेंडर ने कहा कि उन्होंने जिनायडा से शादी सेना में भर्ती होने से बचने के लिए नहीं की बल्कि वह जिनायडा से बेहद प्यार करता है और उनका खयाल रखना चाहता है।

यूक्रेनी कमिश्नर ऑफिस के अनुसार, वह इस मुद्दे को और आगे बढ़ाना नहीं चाहते, तो अंत में इस कानूनी मामले में जीत अलेक्जेंडर की ही हुई है। कुल मिलाकर अलेक्जेंडर एक दिव्यांग महिला का पति है। 26 साल की उम्र तक अगर अलेक्जेंडर के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं होती है तो वह सेना में भर्ती नहीं होगा और उसके बाद उम्र के कारण उसे भर्ती नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology