न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद्रमा की संख्‍या के मामले में सौर मंडल का राजा बना 'शनि', खोजे गए 20 नए चांद, बृहस्पति दूसरे नंबर पर

सौरमंडल के प्रमुख ग्रह शनि के पास अब 82 खोज हो गए है। खगोलशास्त्रियों ने शनि के 20 नए चांद खोज निकाले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Oct 2019 5:39:07

चंद्रमा की संख्‍या के मामले में सौर मंडल का राजा बना 'शनि', खोजे गए 20 नए चांद, बृहस्पति दूसरे नंबर पर

सौरमंडल के प्रमुख ग्रह शनि के पास अब 82 खोज हो गए है। खगोलशास्त्रियों ने शनि के 20 नए चांद खोज निकाले है। पहले इसके पास 62 चांद थे वही बृहस्पति के चंद्रमाओं की संख्या 79 है। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि शनि का चक्कर लगा रहे छोटे-छोटे चंद्रमाओं की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने शनि के नए खोजे गए चंदमाओं के नाम रखने के लिए प्रतियोगिता भी शुरू की है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर में यह घोषणा की गई। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि नए खोजे गए चंद्रमाओं में 17 शनि के घूमने की दिशा से उलटा, जबकि तीन उसकी दिशा में चक्कर लगा रहे हैं। शनि के नए मिले हर चंद्रमा की परिधि ज्‍यादा से ज्‍यादा 5 किमी है वही वहीं, बृहस्पति के सबसे छोटे चांद की परिधि 1.6 किमी है। इससे छोटे चांद को खोजने के लिए और शक्तिशाली टेलीस्कोप की जरूरत है। बृहस्‍पति के मुकाबले शनि के चक्कर लगाने वाले छोटे चांद को खोजना ज्यादा मुश्किल है। ये जानना बहुत मुश्किल है कि शनि के चारों ओर कितने और चांद चक्कर लगा रहे हैं।

खगोलशास्त्रियों का यह भी कहना है कि शनि के ये छोटे-छोटे चंद्रमा किसी बड़े चंद्रमा के टूटने से बने हो सकते हैं। ये चांद शनि से इतनी दूरी पर हैं कि इन्‍हें एक चक्कर पूरा करने में दो से तीन साल लग जाते हैं। इन चंद्रमाओं के अध‍ययन से वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शनि किस चीज से बना है।

अमेरिका में वाशिंगटन के कार्नेजी इंस्‍टीट्यूट फॉर साइंस खगोलविद स्‍कॉट शेफर्ड ने कहा, 'यह पता करना मजेदार था कि शनि चंद्रमा की संख्‍या के मामले में सौर मंडल का राजा बन गया है।' शेफर्ड ने पिछले साल ही शनि के 12 नए चांद खोजे थे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि बृहस्‍पति एक मामले में खुश हो सकता है। उसके पास अब भी सौर मंडल के सभी ग्रहों में सबसे बड़ा चंद्रमा है। बृहस्‍पति ग्रह का चंद्रमा जैनिमेड करीब-करीब पृथ्‍वी के आकार का आधा है। शेफर्ड और उनकी टीम ने गर्मियों के दौरान हवाई में टेलीस्‍कोप लगाकर शनि के 20 नए चांद खोजे। शनि के चारों ओर चक्‍कर लगाने वाले छोटे-छोटे चांदों की संख्या 100 से ज्‍यादा हो सकती है, जिनकी खोज जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान