इस अनोखी बीमारी के बारे में शायद आपने पहले कभी सुना नही होगा। यह बीमारी अरबों में से किन्हीं 600 लोगों को पाई जाती है। ब्रिटेन के टॉम बेकर और उनका नौ साल का बेटा इस बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको इस बाद को जानकर झटका लगेगा कि इस बीमारी के चलते दोनों बाप-बेटे को जूते पहनने से डर लगता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौनसी बीमारी है जिसमें इंसान जूते पहनने से डरने लगे।
अजब गजब खबरे
![दुर्लभ बीमारी जिसकी वजह से जूते पहनने से भी खौफ खाते हैं बाप-बेटे, हर हफ्ते कटवानी पड़ती है चमड़ी pachyonychia-congenita-disease dad-sons-rare-skin-problem]()
'wales online' की रिपोर्ट के मुताबिक बेटे टिमूथी का हाल ऐसा है कि अब उसे सचमुच जूते से डर लगने लगा है। दरअसल, जूते पहनने से टिमूथी के पैरों का ऐसा हाल हो जाता है कि कोई आम इंसान तो उसके पैरों को देख तक नहीं पाएगा। जी हां, इन दोनों के पैरों का ऐसा हाल है कि देखने वाले भी डर जाते हैं। दरअसल, टिमूथी और उसके पिता को दुनिया की सबसे रेयर बीमारी Pachyonychia Congenita है। साइंटिस्ट कहते हैं कि अरबों लोगों में अबतक महज 600 लोगों में ही यह बीमारी होने के मामले सामने आए हैं।
![दुर्लभ बीमारी जिसकी वजह से जूते पहनने से भी खौफ खाते हैं बाप-बेटे, हर हफ्ते कटवानी पड़ती है चमड़ी pachyonychia-congenita-disease dad-sons-rare-skin-problem]()
साइंटिस्ट कहते हैं कि यह एक तरीके का जैनेटिक डिसॉर्डर है जो सीधा व्यक्ति के जीन्स को प्रभावित करता है। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में Keratin नामक तत्व पैदा होता है, जो नाखूनों और चमड़ी में पाया जाता है। ऐसे में जब मरीज चलता है तो उसे असहनीय दर्द होता है और उसकी चमड़ी उखड़ने लगती है।
टिमूथी और उसके पिता टॉम को भी हर हफ्ते अपने पैरों की चमड़ी कटवानी पड़ती है। दोनों को इतना दर्द होता है कि वे सो भी नहीं पाते हैं। टॉम कहते हैं कि वे ज्यादा देर चल भी नहीं पाते, ऐसा करने से उनके पैरों में तेज दर्द होने लगता है।