न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : युवक की मौत बनी संदेहास्पद, मोबाइल पर बात करते हुए निकले थे बाहर, नदी पर तैरता मिला शव

उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें व्यक्ति अपने घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था और बाद में उसका शव नदी पर तैरता हुआ मिला। इस युवक की मौत संदेहास्पद बन गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 5:55:45

उत्तरप्रदेश : युवक की मौत बनी संदेहास्पद, मोबाइल पर बात करते हुए निकले थे बाहर, नदी पर तैरता मिला शव

उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें व्यक्ति अपने घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था और बाद में उसका शव नदी पर तैरता हुआ मिला। इस युवक की मौत संदेहास्पद बन गई। जिले के रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी में रविवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुशीनगर जिले के कृष्णमोहन यादव (24) पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वह कल शाम को घर से निकला था।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के भैंसहा गांव के सुरेंद्र यादव के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कृष्णमोहन यादव के मोबाइल फोन पर शनिवार की शाम को साढ़े छह बजे के करीब किसी का फोन आया। वह बात करते हुए घर से बाहर निकला। गांव के दक्षिण तरफ छोटी गंडक नदी के तरफ गांव वालों ने जाते देखा था। घर से निकलने के बाद कृष्णमोहन वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला। कसया थाने पर परिजनों ने बेटे के गुमशुदगी की जानकारी दी। सुबह नदी किनारे लोगों ने ढूंढना शुरू किया तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे उसका मोबाइल मिला। जो स्विच ऑफ था, खोलने पर पता चला कि उस पर साढ़े ग्यारह बजे रात तक फोन आया था।

इसी बीच करीब पांच किलोमीटर दूर रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी में एक शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी होनमे पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

मृतक के गर्दन पर चोट का निशान था। नाक से खून निकला हुआ था। हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर से पिता सुरेंद्र यादव, माता गीता देवी और बड़ी बहन किरन का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि युवक कल शाम को घर से निकला था। जो कपड़ा पहनकर निकला था, उसी रूप में शव बरामद हुआ है। चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल