न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : गला रेतकर की गई युवक की हत्या, गश्त के दौरान पुलिस ने ही शव को पहले देखा

बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चनईपुर गांव के एक युवक के शव को सबसे पहले देखा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 7:40:58

उत्तरप्रदेश : गला रेतकर की गई युवक की हत्या, गश्त के दौरान पुलिस ने ही शव को पहले देखा

बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चनईपुर गांव के एक युवक के शव को सबसे पहले देखा। युवक का शव बसपा सरकार में मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र के ब्रह्माश्रम स्थित निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में मिला। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
चौरी थानाक्षेत्र के चनईपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव का पुत्र प्रमोद कुमार (32) वीसी (कुछ लोगों का समूह बनाकर आपस में रुपये का लेन-देन) चलाने का काम करता था। काम के सिलसिले में वह ज्यादातर घर से बाहर रहता था और देर रात घर पहुंचता था। उसकी पत्नी संगीता मायके गई थी। बुधवार रात वह किन परिस्थितियों में घर से बाहर निकला, कोई नहीं जानता।

भोर तीन बजे गश्त कर रही डायल 112 का पीआरवी टीम उधर से गुजरी तो वर्षों से अधूरे पड़े पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के निर्माणाधीन विद्यालय परिसर के गेट पर बिना नंबर की बाइक खड़ी देखकर शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था। युवक का गला काटा गया था।

घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। प्रमोद छह साल की पुत्री और तीन साल के एक पुत्र का पिता था। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि वारदात की जांच की जा रही है। मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल