न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर : धारदार हथियार से की गई ससुराल आए युवक की हत्या, सुबह झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

युवक ससुराल आया हुआ था और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 6:10:32

कानपुर : धारदार हथियार से की गई ससुराल आए युवक की हत्या, सुबह झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

रविवार सुबह कन्नौज जनपदीय सीमा पर गजना गांव के समीप पिहानी रोड पर झाड़ियों में ग्रामीणों को खून से लथपथ शव मिला। युवक ससुराल आया हुआ था और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में मृतक के पिता ने साले, ससुर और साढ़ू के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पीएन बाजपेई ने बताया कि रविवार सुबह कन्नौज जनपदीय सीमा पर गजना गांव के समीप पिहानी रोड पर झाड़ियों एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर वह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो वहां पर कन्नौज पुलिस पहले से ही मौजूद थी।

पुलिस पूछताछ में तेरामल्लू, मानीमऊ जिला कन्नौज निवासी रामकिशोर ने बताया कि उसके पुत्र अनुराग कटियार (35) का विवाह वर्ष 2011 में गजना गांव निवासी शिक्षामित्र कंचन पुत्री योगेंद्र से हुआ था, दो पुत्रियां होने के बाद बहू कंचन का पुत्र से विवाद हो गया, जिस कारण कंचन वर्ष 2018 से वह अपनी दो पुत्रियों संग कन्नौज के कटियार मोहल्ला में अलग रह रही थी।

आरोप है कि 12 दिसंबर को कंचन के भाई गिरधर घर पर आया और अनुराग को रात करीब 8:45 बजे अपने साथ बहन से समझौता कराने की बात कहकर ले गया। गजना गांव पहुंचने पर गिरधर ने अपने पिता योगेंद्र और अपने दूसरे बहनोई मंदीप निवासी सरायमीरा कन्नौज ने समझौता न होने पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका शव पिहानी-गांगूपुर रोड तेजापुरवा गांव के पास किनारे झाड़ियों में फेंककर मौके से भाग गए। सुबह ग्रामीणों को खून से लथपथ शव पड़ा दिखने पर हत्या की जानकारी हो सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल