न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : पत्नी व सास की हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका, खुद ही पहुंचा पुलिस थाने

त्तर प्रदेश के कन्नौज जिले जहां एक शख्स ने अपनी सास और पत्नी की हत्या कर दी और खुद कोतवाली पहुंच जुर्म कबूल कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 12:22:02

उत्तर प्रदेश : पत्नी व सास की हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका, खुद ही पहुंचा पुलिस थाने

अक्सर इंसान अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाता हैं और इस दौरान कुछ ऐसा कर देता हैं जिसके लिए उसे बाद में पश्च्याताप होता रहता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले जहां एक शख्स ने अपनी सास और पत्नी की हत्या कर दी और खुद कोतवाली पहुंच जुर्म कबूल कर लिया। युवक शहर के हौदापुरवा मोहल्ले का रहने वाला हैं। उसने पत्नी व सास की गुरुवार देर रात हसिया से हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से दोनों को नीचे फेंक दिया। रात पौने तीन बजे के करीब खुद थाने पहुंचा और बोला मुझे पकड़ लो। मैं अपनी सास और पत्नी को मारकर आया हूं। पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पूछताछ की। युवक अपनी सास की दबंगई से परेशान बताया गया है।

शहर में कलेक्ट्रेट के पीछे हौदापुरवा गांव है। आरोपी युवक मुरारी पुत्र विकास निजी कार चालक है। आरोपी के दो भाई और हैं। वह तीसरी मंजिल पर रहता है, उसकी तीन बेटियां हैं, जिसमें दो मुरारी की ससुराल में रहती हैं। दो भाई राजीव पशुपालक और वीर सिंह परचून दुकानदार हैं। जबकि वो दोनों भाई अन्य मंजिल पर रहते हैं।

news,latest news,crime news,double murder,kannauj,uttar pradesh

घटना रात लगभग 2:00 बजे की है। पति पत्नी के विवाद के बाद सास वहां पहुंची। इस पर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। मुरारी की भाभी रोमी ने बताया कि 2014 में मुरारी और सविता (23) की शादी हुई थी।

मायका शाहपुर माला शिवराजपुर कानपुर नगर में है। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। जिसमें मध्यस्थता करने सास कलावती (50) आया करती थी। पंद्रह दिन पहले मारपीट के मामले में मुरारी को उसकी सास ने थाने में बंद करा दिया था। गुरुवार को दोपहर चार बजे पति-पत्नी का विवाद हुआ था।

पत्नी मायके चली गई थी। मां कलावती के साथ रात 11 बजे आई। ऊपर काफी तेज आवाजें आ रही थी। कई बार आवाजें शांत हुई और कई बार फिर होने लग रही थी। अक्सर ऐसा होने की वजह से उन लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

रात लगभग दो बजे झगड़ा फिर शुरू हुआ। मुरारी ने इस दौरान अपनी पत्नी और सास पर हमला कर तीन मंजिल से नीचे फेंक दिया। भाभी रोमी ने बताया की हत्या करने के बाद मुरारी खुद थाने पहुंच गया था। थानेदार विकास राय ने बताया कि सास के अधिक दबाव को फिलहाल हत्या की वजह माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल