न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली से पहले ख़रीदे सस्ता सोना, मोदी सरकार की इस खास योजना का उठाए फायदा

इस स्कीम के चलते आपको सोना 16 से 17 फीसदी तक सस्ता मिल जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Sep 2018 9:25:16

दिवाली से पहले ख़रीदे सस्ता सोना, मोदी सरकार की इस खास योजना का उठाए फायदा

त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और अगर आप गोल्ड खरीदने के मन बना रहे हैं तो मोदी सरकार की एक ऐसी स्कीम के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे है जिसके जरिए आप सस्ते में गोल्ड खरीद सकेंगे। इस स्कीम के चलते आपको सोना 16 से 17 फीसदी तक सस्ता मिल जाएगा। आरबीआई द्वारा इश्यू किया गया सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सेकंडरी मार्केट में डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में आप इसका फायदा उठा सकते हैं। सोना भी 24 कैरेट शुद्धता वाला मिल रहा है। वहीं, इस पर 2.5 फीसदी सालाना के लिहाज से गारंटेड रिटर्न भी मिलेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मोदी सरकार की खास योजना है। आगे बताते हैं आपको सरकार की योजना के बारे में सभी जानकारी।।

gold,gold discount rate,narendra modi scheme

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मोदी सरकार की योजना है, जिसके तहत फिजिकल फॉर्म की बजाए सोना डीमैट या पेपर फॉर्मेट में खरीदा जा सकता है। इसकी वैल्यू 24 कैरेट गोल्ड के लिहाज से तय की जाती है। सरकार का मानना है कि इससे फिजिकल फॉर्म यानी ज्वेलरी, बार, क्वॉइन के रूप में सोना रखने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। एक शख्स एक वित्त वर्ष में मिनिमम 1 ग्राम और मैक्सिमम 4 किलोग्राम तक वैल्यू का बॉन्ड खरीद सकता है। इस बॉन्ड पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज फिक्स मिलता है। ब्याज निवेशक के बैंक अकाउंट में हर 6 महीने पर क्रेडिट किया जाता है। अंतिम ब्याज मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दिया जाता है। मेच्योरिटी पीरियढ 8 साल है, लेकिन 5 साल, 6 साल और 7 साल का भी विकल्प होता है।

गोल्‍ड सॉवरने बॉन्‍ड खरीदने पर फि‍जि‍कल रूप में सोना संभालने का कोई झंझट नहीं रह जाएगा। इसका इस्‍तेमाल लोन लेने के लि‍ए जमानत के तौर पर कि‍या जा सकता है। बॉन्‍ड पर सालाना 2.50 फीसदी का रिटर्न मि‍लने की गारंटी। ब्याज पर टैक्स से छूट।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेश के लिए सोना खरीदना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए सबसे अच्छा विकल्प है। इन दिनों एमसीएक्स पर सोने का भाव 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लगभग चल रहा है। वहीं, सेकंडरी मार्केट में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2600 से 2700 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। यानी 16 फीसदी तक सस्ता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कई ट्रेड वार बढ़ने की आशंका है, वहीं डॉलर में रुपये के मुकाबले मजबूती आ रही है। ऐसे में यह सोना खरीदने के लिए सही समय है। अपने कुल पोर्टफोलियो का 20 फीसदी सोने में निवेश किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल