Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली भी शामिल, तय मानक से करीब छह गुना ज्यादा खराब है हवा

कोरोना संक्रमण महामारी के चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया। जिसके बावजूद वायु प्रदूषण का खतरा बरकरार है। विश्व के सर्वाधिक पांच प्रदूषित शहरों में दिल्ली का भी नाम शामिल है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 11:38:53

दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली भी शामिल, तय मानक से करीब छह गुना ज्यादा खराब है हवा

कोरोना संक्रमण महामारी के चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया। जिसके बावजूद वायु प्रदूषण का खतरा बरकरार है। विश्व के सर्वाधिक पांच प्रदूषित शहरों में दिल्ली का भी नाम शामिल है। गत वर्ष दुनिया के पांच बड़े शहरों में वायु प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों की बात करें तो दिल्ली शीर्ष पर रही। यहां कुल 54 हजार मौतें हुईं और 8.1 अरब डॉलर यानी करीब 588 अरब रुपये का नुकसान हुआ। यह दिल्ली के 13 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के बराबर है। जापान की राजधानी टोक्यो में 40 हजार मौतें हुईं और उसे सबसे ज्यादा 43 अरब डॉलर यानी 3,122 अरब रुपये का नुकसान हुआ।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ की तरफ से तय मानक से करीब छह गुना ज्यादा रहा। दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर यानी पीएम 2.5 के कारण 10 लाख में से करीब 1,800 लोगों की मौत हो जाती है। बेहद छोटे प्रदूषक तत्व जिनका व्यास 2.5 माइक्रो मीटर से भी कम होता है, उन्हें पीएम 2.5 कहा जाता है। ये दुनियाभर में प्रदूषण के कारण होने वाली मौतों की सबसे बड़ी वजह माने जाते हैं। वर्ष 2015 में इसके कारण 42 लाख लोगों की मौत हुई थी।

World City Populations 2021

- Tokyo (Population: 37,435,191)
- Delhi (Population: 29,399,141)
- Shanghai (Population: 26,317,104)
- Sao Paulo (Population: 21,846,507)
- Mexico City (Population: 21,671,908)
- Cairo (Population: 20,484,965)
- Dhaka (Population: 20,283,552)
- Mumbai (Population: 20,185,064)
- Beijing (Population: 20,035,455)
- Osaka (Population: 19,222,665) ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर की ग्रीनपीस शोध प्रयोगशाला के वायु प्रदूषण विज्ञानी एडन फैरो के अनुसार, प्रदूषण से न सिर्फ जान का नुकसान होता है, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होती है। समस्या बड़ी है और इसे खत्म करने के लिए बड़े प्रयासों की जरूरत है।

ग्रीनपीस इंडिया के क्लाइमेट कैंपेनर अविनाश चंचल के अनुसार, ‘हमें ऊर्जा के स्वच्छ स्नेतों पर ध्यान देना होगा। पैदल, साइकिल या सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए। आइक्यूएयर के सीईओ फ्रैंक हैम्स कहते हैं, वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में सरकार व संस्थाओं के साथ-साथ लोगों को निजी स्तर पर भी काम करना चाहिए।

बता दे, पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया व वायु गुणवत्ता तकनीक कंपनी आइक्यूएयर ने 28 महानगरों की वायु गुणवत्ता का विश्लेषण किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वायु प्रदूषण वैश्विक स्तर पर लोगों की सेहत के लिए सबसे बड़ा प्राकृतिक खतरा बन चुका है। खराब हवा के कारण हर साल 70 लाख लोग असमय मौत के मुंह में समा जाते हैं। 10 में से 9 लोग प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं। इसकी वजह से फेफड़ों का कैंसर व दिल संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका