न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने के पैकेट से कोरोना वायरस फैलने का कितना खतरा? WHO ने कही ये बात

WHO के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रयान ने कहा कि लोग खाने की डिलीवरी या प्रोसेस फूड के पैकेट उपयोग करने से डरें नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 2:22:17

खाने के पैकेट से कोरोना वायरस फैलने का कितना खतरा? WHO ने कही ये बात

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 11 लाख 79 हजार 335 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 39 लाख 89 हजार 89 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 59 हजार 454 की मौत हो चुकी है वहीं, खाना या फिर खाने के पैकेट से कोरोना वायरस फैलने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अभी तक इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं। WHO ने लोगों से अपील की है कि वे लोग खाने से संक्रमित होने को लेकर डरें नहीं।

WHO के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रयान ने कहा कि लोग खाने की डिलीवरी या प्रोसेस फूड के पैकेट उपयोग करने से डरें नहीं। वहीं, WHO की महामारी विशेषज्ञ मारिया वैन केरखोवे ने कहा कि चीन ने लाखों पैकेट की जांच की है और बहुत ही कम पॉजिटिव मामले आए हैं, 10 से भी कम।

फ्रोजेन चिकन में वायरस की पुष्टि

बता दें कि चीन का कहना है कि उसके दो शहरों में ब्राजील से आयात किए गए फ्रोजेन चिकन की जब जांच की गई तो वायरस की पुष्टि हुई। इसके अलावा इक्वाडोर से आए खाने के सामान के पैकेट पर भी वायरस मिले। दरअसल, कुछ दिन पहले चीन ने दावा किया था कि ब्राजील से भेजे गए फ्रोजन चिकन में कोरोना वायरस मिला है। शेंजेन के लोकल डिजीज कंट्रोल सेंटर (सीडीसी) ने नियमित जांच के दौरान ब्राजील से भेजे गए चिकन का सैंपल लिया था। जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले चीन ने इक्वाडोर से भेजी गईं समुद्री झींगा मछली भी संक्रमित मिलने की बात कही गई थी। चीन ने जून में ब्राजील समेत कुछ अन्य देशों से मीट इंपोर्ट रोक दिया था। हालांकि, बाद में इसे हटा लिया गया था। शेंजेन सीडीसी ने दूसरे देशों के फूड प्रोडक्टस खाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जून में चीन की राजधानी बीजिंग के शिनफैडी सीफूड मार्केट में संक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके बाद से ही सरकार सभी फूड प्रोडक्ट्स का सैंपल लेकर उसका कोरोना टेस्ट करवा रही है।

बता दें कि इससे पहले दुनियाभर के विशेषज्ञों ने कहा था कि कोरोना वायरस हवा में भी मौजूद रह सकता है। बाद में WHO ने माना था कि कोरोना वायरस के कण हवा में भी मौजूद रह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत