Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉस जीतकर सुपरनोवाज ने किया बैटिंग करने का फैसला, मुकाबला करो या मरो जैसा

शारजाह में ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच मैच होना हैं जिसमें सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 7:23:13

टॉस जीतकर सुपरनोवाज ने किया बैटिंग करने का फैसला, मुकाबला करो या मरो जैसा

महिलाओं के IPL में आज निर्णायक मैच होना हैं जो तय करेगा कि फाइनल किनके बीच होगा। शारजाह में ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच मैच होना हैं जिसमें सुपरनोवाज ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर उनकी टीम यह मैच हार जाती है, तो सुपरनोवाज पहली बार फाइनल में जगह नहीं बना पाएगी। तीसरी टीम वेलोसिटी का फाइनल में पहुंचना भी इस मैच के भरोसे हैं। आज के मैच में अगर ट्रेलब्लेजर्स जीत जाए, तो वेलोसिटी फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, सुपरनोवाज के जीतने की स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर मिताली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पिछले दोनों सीजन की चैम्पियन सुपरनोवाज के पास टूर्नामेंट में बने रहने का यह आखिरी मौका है। सुपरनोवाज को सीजन के पहले मुकाबले में वेलोसिटी के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना और सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी।
ट्रेलब्लेजर्स का नेट रनरेट अच्छा

पिछले मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने वेलोसिटी को 47 रन पर ही ढेर कर दिया था। जवाब में मंधाना की टीम ने 7.5 ओवर में ही 9 विकेट से मैच जीत लिया था। इस जीत के साथ ट्रेल ब्लेजर्स का नेट रनरेट +3.905 पहुंच गया था।

ट्रेलब्लेजर्स में मंधाना पर दारोमदार

ट्रेलब्लेजर्स में बल्लेबाजी की कमान कप्तान स्मृति मंधाना के कंधों पर होगी। वेलोसिटी के खिलाफ पिछले मुकाबले में मंधाना सिर्फ 6 रन हर बना पाईं थीं। वहीं, डिंड्रा डॉटिन और ऋचा घोष ने टीम को जीत तक पहुंचाया था।

एक्लेस्टोन और झूलन शानदार फॉर्म में

गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और झूलन गोस्वामी पर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। एक्लेस्टोन ने पिछले मैच में 3.1 ओवर में 9 रन देकर 4 और झूलन ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ को 2 और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला था। सुपरनोवाज में हरमनप्रीत और अटापट्‌टू

सुपरनोवाज के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और चमारी अटापट्‌टू पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। हरमन ने सीजन के पहले मैच में वेलोसिटी के खिलाफ 31 और अटापट्‌टू ने 44 रन की पारी खेली थी। प्रिया पुनिया पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

अयाबोंगा पर बॉलर्स को लीड करने की जिम्मेदारी

सुपरनोवाज के लिए अयाबोंगा खाका पर बॉलर्स को लीड करने की जिम्मेदारी होगी। खाका ने पिछले मैच में वेलोसिटी के खिलाफ 2 विकेट लिए थे। वहीं, राधा यादव, पूनम यादव और शशिकला श्रीवर्धने को एक-एक विकेट मिला था।

दोनों खिताब सुपरनोवाज ने जीते

हरमनप्रीत की टीम सुपरनेवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, वहीं, ट्रेलब्लेजर्स को 2018 में हुए एकमात्र मैच में सुपरनोवा ने 3 विकेट से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology