न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ससुराल में मारपीट, सूचना देने पर नहीं आई पुलिस, तो महिला निर्वस्त्र 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची

राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 28 साल की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 9:15:15

राजस्थान : ससुराल में मारपीट, सूचना देने पर नहीं आई पुलिस, तो महिला निर्वस्त्र 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची

राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 28 साल की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो वह भी वक्त पर नहीं पहुंची। तब कड़ा कदम उठाते हुए महिला निर्वस्त्र ही 3 किमी दूर थाने के लिए चल पड़ी। वह 45 मिनट तक भीड़भाड़ वाले राज्य मार्ग नंबर 20 पर इसी हाल में चलती रही। दरअसल, बीदासर के वार्ड 5 में रहने वाली महिला का रविवार सुबह 8।30 बजे ससुरालवालों के साथ झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वह नहीं आई तो उसने पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया। रास्ते में पुरानी तहसील के पास परिवार वालों और लोगों ने कपड़े पहनाकर ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने ना तो कपड़े पहने और ना ही ऑटो में बैठी। रोते-रोते थाने से 100 से 150 मीटर दूर स्थित सालासर मंदिर के पास पहुंची। थानाधिकारी और कांस्टेबल ने थाने से बैडशीट लाकर पीड़िता को दी। इसके बाद उसे थाने ले गए। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सास, जेठ-जेठानी और देवर को गिरफ्तार कर लिया। इधर, महिला का वीडियो बनाने पर उमाशंकर नाई को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेंद्र कुमार से जब पूछा गया कि बीदासर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? आईजी को क्यों हस्तक्षेप करना पड़ा? उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ये पारिवारिक मामला है। पुलिस ने सूचना के बाद उसे कपड़ा पहुंचाया। एफआईआर दर्ज की। लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दे, महिला महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली है। एक साल पहले बीदासर में उसका विवाह हुआ था। पति छह माह से असम में है। वहीं, मजदूरी करता है। ससुराल में सास, जेठानी, जेठ, देवर उसे परेशान करते हैं। महिला का आरोप है कि पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत