न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : मिस्ड कॉल वाले प्यार के अंजाम में मिली हत्या, प्रेमी ने ईंट से कुचला

प्यार की शुरुआत मिस्ड कॉल के साथ हुई और अंजाम की बात की जाए तो प्रेमी ने ही महिला प्रेमी की ईंट से कूचलकर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Aug 2020 1:08:04

उत्तर प्रदेश : मिस्ड कॉल वाले प्यार के अंजाम में मिली हत्या, प्रेमी ने ईंट से कुचला

प्यार करने वालों को उनकी मंजिल मिल पाना इतना आसान नहीं होता हैं क्योंकि समाज के विरोध का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन प्यार करने वाला साथी ही धोखेबाज निकले तो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गोरखपुर में गुलरिहा के रघुनाथपुर में जहां प्यार की शुरुआत मिस्ड कॉल के साथ हुई और अंजाम की बात की जाए तो प्रेमी ने ही महिला प्रेमी की ईंट से कूचलकर हत्या कर दी। महिला का शव ईंट भट्ठे के पास खाली प्लाट में मिला जिसकी पहचान पूनम (28) निवासी बरहज, देवरिया के रूप में हुई है। उसकी हत्या इंटर में पढ़ने वाले उसके प्रेमी प्रदुमभन (19) निवासी खुटहन, गुलरिहा ने की थी। दोनों की पहचान दो साल पहले एक मिस्ड कॉल से हुई थी।

इसके बाद प्यार परवान चढ़ा तो पूनम प्रदुमभन के साथ रहने की जिद करने लगी। छुटकारा पाने के लिए प्रदुमभन ने ईंट से कूचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर आरोपी को रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि बुधवार को रधुनाथपुर में ईंट भट्ठे के पास खाली प्लाट में महिला का शव मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की तो मौके से प्रदुमभन की मेडिकल कॉलेज की पर्ची, दवा की पर्ची और कलाई घड़ी मिली थी। दवा की पर्ची के आधार पर पुलिस मेडिकल स्टोर पहुंची जहां से सुराग मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज से पुलिस ने रिकॉर्ड निकलवाया और प्रदुमभन का पता मिल गया। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार था जिसके बाद पुलिस का शक गहरा हो गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

प्रदुमभन की गिरफ्तारी के बाद ही महिला की पहचान हो गई जिसके बाद पुलिस ने पूनम के भाई को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पूनम के भाई की तहरीर पर ही केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया। पूछताछ में प्रदुमभन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज आने के बाद पूनम ने उसे फोन किया था और साथ में घूमने के बाद वह उसके घर जाने की जिद करने लगी।

खाली प्लाट सुनसान होने की वजह से दोनों दिनभर वहीं पर बैठे रहे। काफी समझाने पर भी नहीं मानने पर प्रदुमभन ने पूनम का गला दबाने की कोशिश की। भागते समय पूनम तार में फंस कर गिर गई जहां प्रदुमभन ने उसकी सिर कूंचकर हत्या कर दी। इस दौरान ही पर्ची और घड़ी मौके पर गिर गई।

साथ में लेकर आई थी जहर

पूनम अपने साथ जहर भी लाई थी। प्रदुमभन ने पुलिस को बताया कि पूनम ने कहा कि अगर घर नहीं ले जा सकते हो तो साथ जहर खा लो। दोनों मर जाएंगे, नहीं तो अपने पति के माध्यम से तुम्हें फंसा दूंगी। प्रदुमभन ने बताया कि तीन बहनों में वह अकेला भाई है।

गौरीबाजार में बच्चों के साथ रहती थी पूनम

पूनम का पति विदेश में नौकरी करता है। वह बच्चों को पढ़ाने के लिए गौरीबाजार में रहती थी। घर से मंदिर जाने की बात कहकर पूनम 25 अगस्त की सुबह घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर भी संपर्क करने का कोशिश की। 26 अगस्त को गौरीबाजार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें