न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला ने अपनी ही दो मासूम बेटियों का रेंत डाला गला, पुलिस को बताई यह वजह

एक मां ने ही अपनी दो मासूम बेटियों का गला रेंत डाला और उनकी जान ले ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 11:39:03

महिला ने अपनी ही दो मासूम बेटियों का रेंत डाला गला, पुलिस को बताई यह वजह

बच्चों के माता-पिता ही उनके रक्षक होते हैं जो जिंदगी का डटकर सामना कैसे किया जाए यह सिखाते हैं। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हिसार के गांव खेदड़ में जहां एक मां ने ही अपनी दो मासूम बेटियों का गला रेंत डाला और उनकी जान ले ली। महिला का नाम चारयां हैं जिसने बाद में खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गई व वारदात के बाद चारयां का हिसार के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीबन ढाई माह के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से पुलिस लगातार चारयां से पूछताछ कर रही थी। पुलिस पूछताछ में चारयां ने कबूल किया है कि उसने ही चाकू से दोनों बच्चियों का गला रेता था।

सोमवार को पुलिस ने चारयां को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बता दें कि गांव खेदड़ के पाबड़ा मार्ग पर बनी झुग्गियों में रह रहे एक परिवार की महिला चारयां ने 24 मई को सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी दो मासूम बच्चियों तीन वर्षीय ममता व एक वर्षीय किरन का गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके पश्चात चारयां ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

महिला का पति राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव भिराण निवासी अहमद के बयान पर चारयां के खिलाफ धारा 302, 309 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं पुलिस के लिए मामला और अधिक पेचीदा हो गया था, क्योंकि अब तक पुलिस जहां चारयां के ठीक होने के बाद उसके बयान लेने का इंतजार कर रही थी। वहीं चारयां के पति अहमद की भी 23 जून को हिसार में सड़क हादसे में मौत हो गई थी लेकिन पुलिस चारयां से लगातार पूछताछ करती रही व आखिरकार चारयां ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चारयां ने पुलिस को बताया है कि उसका पति उसे बेवजह परेशान करता था व अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वह स्वयं आत्महत्या करने की सोच रही थी। ऐसे में वह अपनी दोनों बच्चियों के भविष्य को लेकर चिंतित थी। अत: उसने बच्चियों को भी मौत के घाट उताकर स्वयं भी चाकू से गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत