न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद शीतकालीन सत्र : दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Dec 2017 1:18:48

संसद शीतकालीन सत्र :  दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद सुनील जाखड़ ने पद की शपथ ली। सुनील जाखड़ लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं।

सुनील जाखड़ ने फिल्म स्टार एवं सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदास लोकसभा सीट से उपचुनाव जीता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों से सदन का परिचय कराया, जिनमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और अन्य हैं।

मोदी ने सितंबर में अपने मंत्रिपरिषद में बदलाव कर नौ नए चेहरों को शामिल किया था।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तीन निवर्तमान सांसदों और कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी सहित कुछ पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

सांसदों ने मौजूदा सांसद सुल्तान अहमद (तृणमूल कांग्रेस), एम.तसलीमुद्दीन (राष्ट्रीय जनता दल) और महंत चांदनाथ (भारतीय जनता पार्टी) को श्रद्धांजलि दी।

अहमद पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया से सांसद थे जबकि तसलीमुद्दीन बिहार के अररिया से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। महंत चांदनाथ राजस्थान के अलवर से सांसद थे।

सुमित्रा महाजन ने लोकसभा की पहली महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव से सदन का परिचय कराया। उन्होंने स्नेहलता श्रीवास्तव के पूर्ववत अनूप मिश्रा को उनकी सेवाओं के लिए भी सराहा।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के सार्थक रहने की उम्मीद जताई है। मोदी ने संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को बताया, "सदन के समय का इस्तेमाल देश हित में सकारात्मक रूप से बहस में किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इस सत्र में सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी, जिनका देश पर दूरगामी प्रभाव होगा।

संसद का शीतकालीन सत्र पांच जनवरी, 2018 को समाप्त होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत