न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ विवेक हत्याकांड : विवेक की मां और बच्चों के नाम फिक्सड डिपॉजिट करेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार सुबह विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने सीएम आवास में मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 12:37:03

लखनऊ विवेक हत्याकांड : विवेक की मां और बच्चों के नाम फिक्सड डिपॉजिट करेगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार सुबह विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मुलाकात के बाद कल्पना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। वहीं, इस मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विवेक की मां और बच्चों के नाम से फिक्सड डिपॉजिट करने की भी घोषणा की। दिनेश शर्मा ने कहा कि सीएम योगी चाहते हैं कि बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए बच्चों के नाम से 25 लाख की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) सरकार करेगी। वहीं, विवेक की मां के नाम भी पांच लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी।

मालूम हो कि कल्पना तिवारी ने योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद योगी से मिलेंगी और अपनी बात कहेंगी। जिसके बाद सीएम ने ने रविवार को उन्हें फोन कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था और कहा था कि वे जब चाहें उनसे मिल सकती हैं।

vivek tiwari,kalpna tiwari,cm yogi adityanath,lucknow,uttar pradesh

मुझे मेरी राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है : कल्पना

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कल्पना ने कहा, " उन्होंने (मुख्यमंत्री) जो भी मैं कहना चाहती थी, उसे सुना और पूरा आश्वासन भी दिया। मैंने पहले भी कहा था कि मुझे मेरी राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है और आज मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वह विश्वास और मजबूत हो गया।" उन्होंने कहा, " मैं चाहती थी कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपने मांगें उनके सामने रखूं। मेरी ये इच्छा पूरी हो गई। मेरे पति को जो निर्मम हत्या हुई है, हत्यारों को कठोर से कठोर सजा मिले, ये मांग पूरी हो गई। मेरी नौकरी, रहने की समस्या, बेटियों की पढ़ाई की मांग भी पूरी हुई। मेरी सास और बच्चों की भविष्य की चिंता। ये सभी बात मैंने उठाई और मुख्यमंत्रीजी ने मेरी सभी मांगों को मान लिया। उन्होंने कहा कि परिवार को फिर से खड़ा करने में सरकार पूरी मदद करेगी। मैं उनकी बातों से सहमत और संतुष्ट हूं।"

vivek tiwari,kalpna tiwari,cm yogi adityanath,lucknow,uttar pradesh

सीसीटीवी फुटेज से खुली पुलिस की पोल

विवेक हत्याकांड की जांच में लगी टीम को काफी अहम सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। गोमतीनगर इलाके में जहां ये घटना हुई थी, वहां आसपास एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो सिपाहियों का सफेद झूठ सामने आ गया।

आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने बताया था कि सीएमएस स्कूल के पास गाड़ी खड़ी थी, तब उसने और संदीप ने मामला संदिग्ध समझकर विवेक और उनकी सहकर्मी सना से पूछताछ करनी चाही थी। आरोप है कि इसी बात पर विवेक ने सिपाहियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन, अब आरोपियों का ये झूठ पकड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज में रात 1:19 बजे विवेक की एसयूवी सड़क पर जाती हुई दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत