न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : ससुराल पहुंच पति ने कर दी सिर कूचलकर पत्नी की हत्या, दोस्त से संबंध को लेकर था संदेह

उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में जहां पति ने दोस्त से संबंध को लेकर संदेह के चलते सिर कूचलकर पत्नी की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 7:41:48

उत्तरप्रदेश : ससुराल पहुंच पति ने कर दी सिर कूचलकर पत्नी की हत्या, दोस्त से संबंध को लेकर था संदेह

रिश्तों में संदेह पैदा होना रिश्ते की बुनियाद को हिला कर रख देता हैं। लेकिन यह संदेह कई बार अनहोनी घटना की ओर भी ले जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में जहां पति ने दोस्त से संबंध को लेकर संदेह के चलते सिर कूचलकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना इटावा जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्कापुरी मोहल्ले में बुधवार मध्य रात्रि घटित हुई। ससुराल आए युवक ने घटना को अंजाम दिया। बचाने आई सास पर को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। बाकी घर वालों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। घायल का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा है। सुसर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्कापुरी में गुरुचरन लाल रहते हैं।

उन्होंने बताया कि छोटी बेटी रुचि (30) का विवाह गाड़ीपुरा पुराना जनाना अस्पताल निवासी ऋषि के साथ लगभग तीन साल पहले किया था। उसके 13 माह का एक बेटा भी है। पति-पत्नी में कुछ विवाद होने के कारण से रुचि पिछले लगभग डेढ़ माह से मायके में ही रह रही थी। बुधवार रात ऋषि ने पत्नी रुचि को फोन किया। अपने ही एक दोस्त से संबंध का आरोप लगाया। देर रात लगभग 12 बजे नशे की हालत में ऋषि ससुराल जा पहुंचा। थोड़ी देर बाद सभी लोग सो गए। देर रात रुचि का भाई विनय को लघुशंका के लिए उठा तो उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया।

काफी खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला तो वह दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान के रास्ते बाहर निकला। घर में सब कुछ अस्त व्यस्त देखा तो बहन की कमरे की ओर गया। यहां उसे बहन रुचि मरणासन्न और मां बेहोश मिली। इसके बाद उसने सभी जगाया। रात को ही परिजन रुचि को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल मां को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि घर में पड़ताल की गई है। अस्पताल से रुचि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुचरन की तहरीर पर ऋषि के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

समधी स्वास्थ्य विभाग में हैं

गुरुचरन लाल ने बताया कि उनका दामाद ऋषि बुधवार रात को किसी नशे के प्रभाव में उनके घर पहुंचा था। मध्य रात्रि को सभी लोग सो रहे थे और उसी समय दामाद ने वारदात की। उन्होंने बताया कि उनके समधी इकदिल में स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। इसके चलते उन्हें पुराने जनाना अस्पताल में आवास आवंटित है। वहीं ऋषि भी रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल