न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पहले प्रेमी को फंसाने के लिए दूसरे आशिक के साथ मिलकर महिला ने उतारा पति को मौत के घाट

एक मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी राजमंगल की घर में जहां सोते समय गला दबाकर युवक की हत्या कर दी गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 5:35:23

उत्तरप्रदेश : पहले प्रेमी को फंसाने के लिए दूसरे आशिक के साथ मिलकर महिला ने उतारा पति को मौत के घाट

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनकी सच्चाई हर किसी को हैरान कर देती हैं।ऐसा ही एक मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी राजमंगल की घर में जहां सोते समय गला दबाकर युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी मुन्नी और भटनी थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्नी के दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मुन्नी पति से खुश नहीं थी। मुन्नी से उसके पहले प्रेमी ने धोखा देकर चार लाख रुपये ले लिए थे और वापस नहीं कर रहा था। उसको फंसाने के लिए पत्नी ने पति की हत्या का खाका तैयार कर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी राजमंगल यादव (40) की लाश 27 नवंबर की सुबह घर के कमरे में मिली थी। उसके मुंह में रुमाल ठूंसी गई थी। जिसके बाद पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर एक रिश्तेदार पर रुपये मांगने पर देख लेने की धमकी देने की शिकायत की थी। उसी दिन लार पुलिस ने सीओ श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में छापा मारकर भटनी नगर से राजमंगल के फुफेरे भाई और महिला के पहले प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उसने महिला के दूसरे प्रेमी के होने की जानकारी दी। पुलिस ने दूसरे प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना की रात 12 बजे वह महिला के घर सहजौर गांव बुलाने पर पहुंचा जहां उसके पति ने विरोध किया तो महिला ने उसे कुछ कहकर शांत करा दिया। राजमंगल को थोड़ी देर बाद नींद आ गई तो मुन्नी के साथ मिलकर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।

रविवार को पुलिस ने मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पति से खुश नहीं रहने की बात कह रास्ते से हटाने की बात बताई। पहले प्रेमी ने उससे चार लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए थे। मांगने पर दोनों के बीच नोकझोंक होती थी। इसको लेकर पति की हत्या कर पहले प्रेमी को फंसाने की साजिश की। एसपी डॉ. श्री पति मिश्र ने बताया कि राजमंगल की पत्नी और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाथ लगी शिकायत पत्र तो खुला घटना का राज

राजमंगल हत्याकांड में पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही थी। ऐसे में सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने महिला के घर पहुंच पूछताछ की तो उसने घटना के दिन से बयान अलग दिए। शक होने पर सीओ ने कमरे की तलाशी ली। जिसमें कमरे से दो शिकायती पत्र मिले। जिसमें महिला ने पहले प्रेमी को नौकरी के नाम पर दिए गए रुपये को वापस कराने की तहरीर पुलिस को लिखी थी। एक तहरीर में उसने अपने दूसरे प्रेमी को पति बताई थी। दूसरे तहरीर में राजमंगल को पति बताई थी। प्रेमी को फंसाने की वह कोशिश नहीं करती तो सच्चाई पुलिस के सामने नहीं आ पाती।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल