न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत : तेजधार हथियार से की गई विधवा की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा के सोनीपत के गांव बुटाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें तेजधार हथियार से एक विधवा की हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jan 2021 9:31:10

सोनीपत : तेजधार हथियार से की गई विधवा की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा के सोनीपत के गांव बुटाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें तेजधार हथियार से एक विधवा की हत्या कर दी गई। हत्या का पता तब चला जब गुरुवार सुबह बेटा उठकर कमरे में गया तो मां को लहूलुहान देखा। सूचना मिलने पर बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह और बुटाना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। बेटे ने पुरानी कहासुनी के चलते गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

गांव बुटाना निवासी संतोष (45) के पति नफे सिंह की 2006 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। संतोष की बेटी शादीशुदा है और बेटा तेजवीर और शंकर अविवाहित हैं। शंकर बाहर नौकरी करता है जबकि तेजवीर मां के साथ गांव में रहता है। तेजवीर ने बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद उसकी मां संतोष मकान के अंदर अपने कमरे में जाकर सो गई थी।

वह स्वयं गली के साथ वाले कमरे में सोया था। तेजवीर सुबह करीब 10-11 बजे कमरे में गया तो उसकी मां लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली। संतोष की गर्दन, मुंह व नाक पर धारदार हथियार से पांच-छह वार किए गए हैं। तेजवीर का आरोप है कि उनके परिवार की गांव के ही काला व नान्हू के साथ कई माह पहले कहासुनी हो गई थी। तेजवीर ने शक जताया है कि काला व नान्हू ने उसी कहासुनी की रंजिश में उसकी मां की हत्या की है।

गांव बुटाना में महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई। महिला कमरे में अकेली सो रही थी। महिला के बेटे ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर पटाक्षेप किया जाएगा। - बदन सिंह, थाना प्रभारी गोहाना।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश
होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश
भारतीय रेलवे का बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट! अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट जांच करेंगे TTE, रिकॉर्ड होगी पूरी कार्रवाई
भारतीय रेलवे का बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट! अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट जांच करेंगे TTE, रिकॉर्ड होगी पूरी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत
12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत
पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें
पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें
NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान
NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान
बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान
बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान
गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद
गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद
चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र
चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार
अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द
अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
सिर्फ 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सिर्फ 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक
घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक