न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

70 साल से ज्यादा उम्र और मोटापे की वजह से कोरोना के हाई रिस्क जोन में हैं डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) कोरोना संक्रमित (Covid-19 Positive) हो गए हैं। गुरुवार को खुद डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 10:41:38

70 साल से ज्यादा उम्र और मोटापे की वजह से कोरोना के हाई रिस्क जोन में हैं डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) कोरोना संक्रमित (Covid-19 Positive) हो गए हैं। गुरुवार को खुद डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी थी। माना जा रहा कि डोनाल्ड ट्रंप कोरोना के हाई रिस्क जोन में हैं। इसके दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला तो उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है और दूसरे वो ओवरवेट भी हैं। गौरतलब है कि दुनियाभर के एक्सपर्ट्स कहते रहे हैं कि 70 और उससे अधिक उम्र के लोगों में कोरोना का संक्रमण गंभीर हो जाने का खतरा रहता है। साथ ही पहले से मौजूद अन्य शारीरिक दिक्कतें भी समस्या पैदा कर सकती हैं। अमेरिका सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक-50 की उम्र पार कर चुके लोगों को 40 से ज्यादा उम्र वालों से अधिक खतरा है। ठीक इसी तरह 60 और 70 साल से अधिक की उम्र के लोग महामारी के हाई रिस्क जोन में होते हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा 85 और उससे ज्यादा उम्र वर्ग के लोगों को होता है।

ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना के हाईरिस्क जोन में आते हैं क्योंकि उनकी उम्र 74 वर्ष है। हालांकि अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप का स्वास्थ्य अच्छा रहा है लेकिन वो रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करते। वहीं ओवरवेट लोगों को लेकर अध्ययन कर रहे डॉक्टरों का मानना है कि मोटापे का असर कोरोना संक्रमण पर पड़ता है। ज्यादा फैट की वजह से फेफड़ों की क्षमता प्रभावित होती है।

PM मोदी ने की जल्‍द ठीक होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिकी राष्‍ट्रपति के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। उन्‍होंने ट्वीट किया, 'मैं अपने दोस्‍त डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप के जल्‍द ठीक होने और अच्‍छी सेहत के लिए कामना करता हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?