न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस को लेकर WHO की इस चेतावनी ने बढ़ाई लोगों की चिंता

सोमवार को WHO ने चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी के बचाव के उपायों में अगर जरा भी ढील या लापरवाही बरती गई तो कोरोना वायरस का कहर उन जगहों पर एक बार फिर वापस लौट सकता है जहां इसका कहर अभी थम गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 May 2020 1:41:04

कोरोना वायरस को लेकर WHO की इस चेतावनी ने बढ़ाई लोगों की चिंता

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 55 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं इस वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा 3 लाख 46 हजार 900 हो गया है। अमेरिका में लॉकडाउन में ढील दी गई है, इससे वहां संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। कोरोना से अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित है। इन सबके बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया है। इस दवा के साइड इफेक्ट्स को देखते हुए ये फैसला लिया गया। डब्ल्यूएओ के चीफ टेड्रॉस गेब्रयेसस के मुताबिक मेडिकल जर्नल लेन्सेट की एक स्टडी में पिछले हफ्ते कहा गया था कि कोरोना के मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने से उनको जान का जोखिम बढ़ सकता है।

जरा सी लापरवाही तो अंजाम बुरा होगा

वहीं, सोमवार को WHO ने चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी के बचाव के उपायों में अगर जरा भी ढील या लापरवाही बरती गई तो कोरोना वायरस का कहर उन जगहों पर एक बार फिर वापस लौट सकता है जहां इसका कहर अभी थम गया है। WHO में इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख डॉक्टर माइक रियान ने बताया कि ये महामारी अक्सर लहरों में आती है। इसका मतलब ये हुआ कि कोरोना वायरस इस साल के अंत में उन जगहों पर वापस लौट सकता है, जहां इसका कहर थम गया है।

coronavirus,covid 19,who,world health organization,news

डॉक्टर माइक रियान ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि विश्व अभी भी कोरोना वायरस की पहली लहर के मध्य में है। कोरोना के मामले जहां कई देशों में घट रहे हैं। वहीं, सेंट्रल और साउथ अमेरिका समेत साउथ एशिया और अफ्रीका में इसका संकट अभी भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर अगर सावधानी नहीं बरती गई तो पूरी संभावना है कि इस संक्रमण की रफ्तार उन इलाकों में और तेज होगी जहां ये काफी जल्दी सुस्त पड़ गया था।

रियान ने कहा कि हमें इस बारे में भी साक्ष्यों की जरूरत है कि क्या संक्रमण के मामले किसी भी वक्त अचानक से बढ़ सकते हैं। संक्रमण का स्तर नीचे आने के बावजूद हम इसे लेकर पूर्वानुमान नहीं लगा सकते हैं। इसके मामले घट रहे हैं, लेकिन इस लहर में दूसरी उछाल भी आ सकती है।

कोरोना वायरस / WHO ने कहा - Hydroxychloroquine से फायदा कम नुकसान ज्यादा, तुरंत रोके ट्रायल; चीन की तरफ उठी उंगुली

उन्होंने कहा कि यूरोप और नॉर्थ अमेरिका को एक व्यापक रणनीति के तहत पब्लिक हेल्थ, सामाजिक उपाय और टेस्टिंग को लेकर ये सुनिश्चित करना चाहिए कि इन मामलों में लगातार कमी आए और यहां संक्रमण और ज्यादा न फैले।

कई यूरोपियन देशों और अमेरिका में पिछले कुछ हफ्तों में अपने यहां लॉकडाउन से कोरोना के खतरे को कम किया है। हालांकि ऐसा करने से इन देशों की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ