न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चार युवा हैकरों ने खेल-खेल में दिया था बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को हैक करने का अंजाम

चार युवा हैकरों ने इस करतूत को खेल-खेल में ही अंजाम दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 11:09:58

चार युवा हैकरों ने खेल-खेल में दिया था बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को हैक करने का अंजाम

बीते दिनों दुनिया की कई मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे और बिटकॉइन ट्रांसफर करने एवं 90 लाख की चपत लगने की बात सामने आई थी। लगभग 130 बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक हुए थे जिसमें अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क आदि के नाम भी शामिल हैं। इन अकाउंट को हैक करने वालों का खुलासा हो गया हैं। चार युवा हैकरों ने इस करतूत को खेल-खेल में ही अंजाम दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओजीयूजर्सडॉटकाम’ पर ही हैकरों को ट्विटर का बेहद अहम टूल हाथ लगा था, जिसकी मदद से हैकिंग को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हैकिंग में किसी बडे़ साइबर अपराधियों का हाथ नहीं था। चारों हैकर ऑनलाइन हैंडल्स की खरीद-फरोख्त करने वाले ऑनलाइन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म ‘ओजीयूजर्सडॉटकाम’ पर मिले थे। बताया जा रहा है कि तीन हैकरों के ऑनलाइन मोनिकर यानी ऑनलाइन रखे जाने वाले फर्जी नामों का भी पता चला। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन तीनों के ऑनलाइन नाम थे, एलओएल, एवर सो एनक्सस और किर्क।

इनमें से किर्क ही वह शख्स था, जिसके पास ट्विटर का एक बेहद संवेदनशील टूल था। इस टूल की मदद से किसी भी ट्विटर अकाउंट को नियंत्रित किया जा सकता था। उसने इस टूल को दो लोगों के साथ शेयर किया। इसके बाद इन लोगों ने एक और साथी के साथ मिलकर मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए।

news,latest news,world news,cyber crime,twitter account hack,barack obama,jeff bezos,twitter

ट्विटर ने मशहूर हस्तियों के अकाउंट हैक करने की घटना पर सफाई देते हुए शनिवार को कहा, हैकर्स न सोशल इंजीनियरिंग स्कीम के जरिए कुछ कर्मचारियों को निशाना बनाया। उन्होंने ट्विटर की आंतरिक प्रणाली तक पहुंचने के लिए कुछ कर्मचारियों को जाल में फंसाया और टू फैक्टर प्रोटेक्शन के जरिए इंटरनल सिस्टम तक पहुंच बनाई।

हम जानते हैं कि हैकर्स ने 130 ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाने के लिए हमारी आंतरिक सपोर्ट टीम के लिए उपलब्ध उपकरणों का इस्तेमाल किया। हैकर्स इन अकाउंट में से 45 अकाउंट का पासवर्ड रीसेट करने, लॉगइन करने और ट्वीट करने में सक्षम थे।

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने हाल ही में कई वैश्विक हस्तियों के अकाउंट में सेंधमारी की घटना पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को नोटिस जारी किया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने ट्विटर से सेंधमारी का शिकार हुए भारतीय यूजर्स की संख्या बताने को कहा है।

साथ ही यह भी बताने को कहा गया कि इस घटना में किस तरह की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं। सूत्रों ने बताया, सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय यूजर्स ने इस दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया। क्या प्रभावित यूजर्स को उनके प्रोफाइल में सेंध लगने के बारे में सूचित किया गया। साथ ही पूछा है कि सेंधमारी की इस घटना से किस तरह लोग प्रभावित हुए हैं। हैकिंग के प्रभाव को कम करने के लिए कंपनी ने क्या सुधारात्मक कार्रवाई की। सीईआरटी-इन कई वैश्विक कारोबारियों, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों के अकाउंट को हैक होने की खबरों के बाद से ही एक्शन में आ गई थी।

बताया जा रहा है कि हैकरों ने टाइम्स मैग्जीन के साथ हैकिंग के बारे में बात की। हैकिंग से पहले और उसके बाद के कई स्क्रीनशॉट और लॉग भी दिखाए। पता चला कि ये रूस, चीन या उत्तर कोरिया से नहीं थे। इनमें से एक ने कहा कि वह मां के साथ रहता है। रिपोर्टों ने इन चारों हैकर्स के सोशल मीडिया और क्रिप्टोकरंसी अकाउंट को सत्यापित भी किया। उनके अकाउंट बुधवार को हुई हैकिंग से इनकेे जुड़े होने की तरफ इशारा कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत