डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने इसकी जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ से हरी झंडी मिलने के बाद इन टीकों को 'कोवाक्स' (COVAX) के माध्यम से विश्व स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।' टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बताया कि इन टीकों में से एक कोरिया गणराज्य में एसके बायो द्वारा निर्मित है और दूसरा भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया संस्थान द्वारा निर्मित है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके को हरी झंडी मिलने के साथ ही गरीब देशों में भी इसकी खुराक पहुंचना सुनिश्चित हो पाएगा।Today WHO gave emergency use listing to two versions of the Oxford/AstraZeneca vaccine, giving the green light for these vaccines to be rolled out globally through COVAX: Tedros Adhanom Ghebreyesus, Director-General, WHO
— ANI (@ANI) February 15, 2021
(file pic) pic.twitter.com/KGv7D24Oz3













