न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Whatsapp में आया नया फीचर, ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले लेनी होगी उसकी परमिशन

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया है।व्हाट्सऐप ने ग्रुप चैटिंग के लिए प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Apr 2019 1:34:45

Whatsapp में आया नया फीचर, ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले लेनी होगी उसकी परमिशन

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया है। व्हाट्सऐप ने ग्रुप चैटिंग के लिए प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब यूजर्स इस बात पर खुद फैसला कर पाएंगे कि वो किस ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं और किसमें नहीं। इस फीचर को आनेवाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लॉन्च किया गया है। ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले उसे उस शख्स की इजाजत लेनी होगी और इसके लिए एक इनावइट भेजना होगा। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग पहले से ही हो रही थी लेकिन अब इसे धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।

व्हॉट्सएप ने अपने एक बयान में कहा कि, 'व्हॉट्सएप ग्रुप परिजनों, दोस्तों, सहकर्मियों, सहपाठियों और दूसरे लोगों को एक साथ जोड़ने का माध्यम बना रहेगा। चूंकि लोग महत्वपूर्ण चैट के लिए ग्रुप से जुड़ते हैं, उन्होंने अपने अनुभव के बारे में अधिक कंट्रोल की मांग की।'

कैसे करेगा ये फीचर काम

कंपनी ने प्राइवेसी सेटिंग में एक नए फीचर की शुरुआत की है। इसके जरिए यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसी व्हॉट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप ऐप को अपडेट करें। इसके बाद ऐप को ओपन करें और इस स्टेप को फॉलो करें। Account > Privacy > Groups इसके बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें Nobody, My Contacts और Everyone शामिल हैं। पहले विकल्प के तहत यूजर्स को कोई भी किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है। दूसरे विकल्प के तहत यूजर्स को सिर्फ वही लोग ग्रुप में जोड़ सकते हैं जो पहले से उनकी कांटैक्ट सूची में जुड़े हुए हों। तीसरे विकल्प में हर किसी को ग्रुप में जोड़ने की सुविधा दी गई है। बता दें कि इससे पहले किसी भी यूजर को कोई भी व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सकता था।

इनके अलावा व्हॉट्सएप ने एक दूसरे फीचर की भी शुरुआत की है। यदि कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो प्राइवेट चैट के जरिए इसका लिंक आपको मिलेगा। यदि आप तीन दिन के भीतर रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं तो आप ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। यदि आपने तीन दिन तक रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं किया तो वो अपने आप खत्म हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि इन फीचरों की शुरुआत बुधवार से की गई है। जहां आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगे।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने मंगलवार को ही चेकप्वाइंट की मदद से Tipline सेवा भारत में लॉन्च की है जिसकी मदद से आप किसी भी मैसेज, वीडियो, फोटो और लिंक के बारे में पता कर सकते हैं कि वह फर्जी है या सही। इसके लिए आपको चेकप्वाइंट के व्हाट्सऐप नंबर +91-9643-000-888 पर उस मैसेज को भेजना होगा। इस नंबर पर मैसेज भेजने के बाद कंपनी मैसेज की सत्यता की जांच करेगी और फिर यूजर्स को मैसेज के जरिए बताएगी कि वह मैसेज सही है या गलत।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी