न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक कदम पीछे हटा WhatsApp, डेटा शेयरिंग पॉलिसी की डेडलाइन टाली

प्राइवेसी अपडेट प्लान को लेकर उठे विवाद के बाद फेसबुक की स्वीमित्व वाली मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने फिलहाल अपनी पॉलिसी में होने वाले बदलाव को टाल दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jan 2021 9:46:21

एक कदम पीछे हटा WhatsApp, डेटा शेयरिंग पॉलिसी की डेडलाइन टाली

प्राइवेसी अपडेट प्लान को लेकर उठे विवाद के बाद फेसबुक की स्वीमित्व वाली मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने फिलहाल अपनी पॉलिसी में होने वाले बदलाव को टाल दिया है। अब 8 फरवरी को किसी का वॉट्सऐप अकाउंट बंद नहीं होगा। कंपनी का कहना है कि हमारे होने वाले प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव को लेकर यूज़र्स के बीच कई सवाल और कंफ्यूजन है, जिसके चलते इसे फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है, ताकि यूज़र्स को इसे रिव्यू करने और समझने के लिए थोड़ा समय मिल सके। कंपनी धीरे-धीरे 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने बताया कि ऐप के नए अपडेट को लेकर लोगों को काफी गलतफहमी है, जिसके चलते फिलहाल नए अपडेट को रोक दिया गया है।

ब्लॉग के जरिए पॉलिसी आगे बढ़ाने का ऐलान किया

कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘हम उस तारीख को आगे खिसका रहे हैं, जिसमें यूजर्स से पॉलिसी और शर्तें पढ़ने और उन्हें स्वीकार करने को कहा जाएगा। 8 फरवरी को किसी का अकाउंट डिलीट या सस्पेंड नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही हम वॉट्सऐप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर फैल रही गलत जानकारियों को लोगों के सामने स्पष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं।कंपनी धीरे-धीरे लोगों से नई पॉलिसी पर उनकी राय लेगी। इसके लिए 15 मई तक का समय तय किया गया है।'

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेसी अपडेट के ऐलान के बाद कई यूजर्स और कई मीडिया संस्थानों ने इसे लोगों की जानकारी के दुरुपयोग से जोड़ा था। उनका कहना था कि नई पॉलिसी के बाद वॉट्सऐप लोगों की चैट और बाकी पर्सनल डेटा पढ़ सकेगा।

आपको बता दे, WhatsApp ने हाल ही में अपने यूज़र्स को सेवा की शर्तों और गोपनीयता की नीति के बारे में अपडेट देना शुरू किया था। वॉट्सऐप ने इसमें बताया था कि वह कैसे यूज़र्स के डेटा को प्रोसेस करती है और उसे (डेटा) फेसबुक के साथ शेयर करती है। इतना ही नहीं अपडेट में ये भी कहा गया कि वॉट्सऐप की सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखने के लिये यूज़र्स को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति को स्वीकार करना होगा, वरना आगे यूज़र्स वॉट्सऐप का यूज़ नहीं कर पाएंगे।

सिग्नल ऐप की बढ़त से कंपनी पर पड़ा प्रभाव

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी के ऐलान के बाद लोग सिग्नल (Signal) और टेलीग्राम (telegram) जैसे दूसरे मैसेजिंग ऐप पर शिफ्ट होने लगे हैं। भारत में इस हफ्ते सिग्नल नंबर 1 मैसेजिंग ऐप बन गया। इन चिंताओं पर लोगों को भरोसा दिलाते हुए वॉट्सऐप ने सफाई भी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया, ‘हमने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की थी। अपडेटेड पॉलिसी पर कई सवाल भी उठे हैं और साथ ही गलत जानकारी भी फैल रही है, ऐसे में हम आपके कुछ ऐसे सवालों के जवाब देना चाहते हैं जो हमसे कई और लोगों ने भी पूछे हैं। हमने WhatsApp को बहुत मेहनत से ऐसा बनाया है ताकि हमारे यूज़र्स एक-दूसरे से प्राइवेटली कनेक्ट कर सकें।'

WhatsApp ने अपने ब्लॉग में कहा, 'हमने दुनिया भर के लोगों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा देने में मदद की है और हम इस सुरक्षा तकनीक को आगे भी इसी तरह बनाए रखेंगे। हमसे संपर्क करने, अफवाहों को फैलने से रोकने और फैक्ट शेयर करने में हमारी मदद करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हम WhatsApp को पर्सनल बातचीत करने का सबसे अच्छा ज़रिया बनाने की पूरी कोशिश करते रहेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत