डिप्रेशन में इंसान किस हद तक जा सकता है इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में एक 31 साल की सरकारी कर्मचारी महिला ने डिप्रेशन में अपने एक साल के बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर का है। आसनसोल के हीरापुर थाना इलाके में रहने वाली एक 31 साल की सरकारी कर्मचारी बौसाखी माजी ने अपने एक साल के बेटे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। बौसाखी के पति बैंक अधिकारी हैं और वह संपन्न परिवार से हैं। उसके बावजूद इस तरह की घटना से हर कोई हतप्रभ है।
![बेटे को देता था कम सुनाई, मां ने हत्या कर खुद भी किया सुसाइड west bengal,crime news,women,killed,son,news]()
यह घटना राधानगर रोड इलाके के ही। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद वह आगे की कार्यवाही करेगी। इस मामले में उसने घरवालों से भी पूछताछ की।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बौसाखी माजी काफी समय से डिप्रेशन से पीड़ित थी क्योंकि उनके बच्चे को कान से सुनाई देने में परेशानी होती थी। इसे लेकर वह काफी परेशान रहती थी। बौसाखी एडीडीए (आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी) में कार्यरत थी। इस घटना से एडीडीए कर्मचारी भी स्तब्ध हैं। सूचना पाकर एडीडीए चेयरमैन और विधायक तापस बनर्जी भी जिला अस्पताल पहुंचे।