न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता के मंत्री बोले- BJP चुनाव नहीं जीत पाई तो मुख्यमंत्री की हत्या की रच सकती है साजिश

उन्होंने कहा कि नड्डा के काफिले पर हमले की साजिश भाजपा नेताओं ने ही रची थी। अगर भाजपा राज्य में अगला चुनाव नहीं जीत पाई तो वह ममता की हत्या की साजिश भी रच सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Dec 2020 10:54:39

ममता के मंत्री बोले-  BJP चुनाव नहीं जीत पाई तो मुख्यमंत्री की हत्या की रच सकती है साजिश

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले का मामला बढ़ता जा रहा है। भांगर शहर में एक रैली के दौरान राज्य की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री सुब्रत बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि नड्डा के काफिले पर हमले की साजिश भाजपा नेताओं ने ही रची थी। अगर भाजपा राज्य में अगला चुनाव नहीं जीत पाई तो वह ममता की हत्या की साजिश भी रच सकती है।

उन्होंने कहा- 'इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि भाजपा राज्य में हिंसा फैलाना चाहती है। नड्डा के काफिले पर पिछले दिनों जो हमला हुआ, उसकी साजिश भाजपा ने ही रची थी।'

सुब्रतो ने आगे कहा- 'भाजपा चुनाव नहीं जीती तो कुछ लोगों को सीक्रेट तरीके से राज्य में भेजा सकती है और उनके जरिए ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच सकती है।'

सुब्रत ने आगे कहा- 'मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ भाजपा पर आरोप लगा रहा हूं। इनकी जांच कराई जाए। अगर ये गलत साबित होते हैं तो मैं वादा करता हूं कि मैं राजनीति ही छोड़ दूंगा।'

नड्डा पर हमले से शुरू हुआ टकराव

पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर बीते गुरुवार को पथराव किया गया था। इसमें पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय समेत कुछ नेता घायल हो गए थे। पथराव का आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों पर लगा था। पथराव उस वक्त हुआ, जब नड्डा कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। डायमंड हार्बर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का संसदीय इलाका है।

पथराव का आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों पर लगा था। प्रदर्शनकारियों ने नड्डा के काफिले का रास्ता रोकने की कोशिश की थी। TMC ने आरोप खारिज कर दिए थे।

कभी चड्ढा, कभी नड्डा नौटंकी करवाते हैं: ममता

नड्डा पर हमले के बाद ममता बनर्जी ने कहा था- 'यहां कभी गृह मंत्री होते हैं, तो कभी चड्ढा, नड्डा, फड्डा और भड्ढा। जब उन्हें ऑडियंस नहीं मिलती, तो वे अपने कार्यकर्ताओं से ऐसी नौटंकियां करवाते हैं।'

ममता के बयान पर पलटवार करते हुए नड्डा ने कहा था, 'मुझे बताया गया कि उन्होंने मेरे बारे में बहुत सारी संज्ञाएं दी हैं। यह उनके संस्कारों के बारे में बताता है। यह बंगाल का कल्चर नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि बंगाल की भाषा सुंदर है, बंगाल की संस्कृति सबसे सुंदर है। ममता जी जिस शब्दावली का इस्तेमाल करती हैं, वह बताता है कि उन्होंने बंगाल को समझा ही नहीं है। बंगाल हम सभी का है।'

11 दिसंबर को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता पर आरोप लगाए कि वे आग से खेल रही हैंं। उन्हें संविधान के दायरे में काम करना चाहिए।

3 IPS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

उधर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तीनों अधिकारियों को डेप्युटेशन पर दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही के चलते शनिवार को ये कार्रवाई की है।

गृह मंत्रालय के एक्शन पर TMC की ये रही प्रतिक्रिया

गृह मंत्रालय के एक्शन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रतिक्रिया दी है। टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने गृह मंत्रालय पर पश्चिम बंगाल के IAS और IPS अधिकारियों को आतंकित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को डेप्युटेशन पर भेजना, गृह मंत्रालय द्वारा दबाव डालने की रणनीति है। ऐसा करके राज्य में इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा की जा रही है।

वहीं बीजेपी नेताओं पर हो रहे हमले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बीजेपी नेताओं पर ईंट बरसा रही हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी हमले की साजिश रची गई, लेकिन, बीजेपी की अपनी रीति-नीति है। हम अपनी सहिष्णुता नहीं छोड़ते। हम ईंट का जवाब फूल से देंगे। हमारा 'कमल' राज्य को नई पहचान देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत