न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा - देश में लोकतंत्र बचाने के लिए बंगाल का चुनाव बेहद अहम

ममता बनर्जी के लिए काम कर रहे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी रणनीति का खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने लिखा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए बंगाल का चुनाव बेहद अहम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Feb 2021 11:16:13

ममता के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा - देश में लोकतंत्र बचाने के लिए बंगाल का चुनाव बेहद अहम

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 8 चरणों में वोटिंग का ऐलान किया है। हालाकि, इस ऐलान के बाद सीएम ममता बनर्जी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि असम में सिर्फ 3 राउंड में ही वोटिंग होगी। इसके अलावा तीन राज्यों में एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि पश्चिम बंगाल में 8 राउंड में वोटिंग कराई जाएगी। यह गलत बात है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने बीजेपी के कहने पर 8 राउंड में चुनाव कराने का फैसला लिया है। उन्हें जो बीजेपी ने कहा है, वही किया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि आखिर अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी एक ही राउंट में वोटिंग क्यों नहीं कराई जा रही। इस दौरान ममता बनर्जी ने बांग्ला कार्ड खेलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई बंगाली ही राज करेगा। वहीं, ममता बनर्जी के लिए काम कर रहे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी रणनीति का खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने लिखा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए बंगाल का चुनाव बेहद अहम है।

प्रशांत किशोर ने चुनाव अभियान के लिए TMC के स्लोगन का फोटो भी शेयर किया। इसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो के साथ एक नारा लिखा है- 'बंगला निजेर मेय की चे यानी बंगाल को केवल उसकी अपनी बेटी पर भरोसा है।' प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बंगाल में भाजपा दहाई के आंकड़े से आगे नहीं बढ़ पाएगी। प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि 2 मई को नतीजे आने के बाद आप मेरे पिछले ट्वीट पर बात कर सकते हैं।

आपको बता दे, प्रशांत किशोर ने पिछले साल बिहार चुनाव के बीच में ममता बनर्जी के लिए चुनाव अभियान का काम संभाला था। इसके बाद से ममता की पार्टी TMC छोड़ने वाले नेताओं ने बार-बार प्रशांत किशोर के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। ज्यादातर ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि TMC में प्रशांत किशोर ने पूरी बागडोर संभाल ली है। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर किशोर का इतना प्रभाव है कि पार्टी में पुराने नेताओं की सुनी नहीं जा रही।हाल में राज्यसभा में TMC छोड़ने का ऐलान करने वाले दिनेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर के लोग उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते थे। त्रिवेदी ने कहा- मेरे ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

TMC की जीत के लिए तैयार कर रहे रणनीति

बंगाल में इस बार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। प्रशांत किशोर TMC की जीत के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। न सिर्फ उम्मीदवारों के चयन, बल्कि कई नेताओं के BJP में शामिल होने के बाद पार्टी में बगावत रोकने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। इस समय ममता बनर्जी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी से दूर जा रहे वोटरों को रोकने की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत