न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP खेमे में ममता बनर्जी की 'सर्जिकल स्ट्राइक', TMC में शामिल हुई बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी

आज सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में तोड़फोड़ के बाद अब बीजेपी (BJP) के घर भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' हो गई है। बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 3:02:13

BJP खेमे में ममता बनर्जी की 'सर्जिकल स्ट्राइक', TMC में शामिल हुई बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को बंगाल के दौरे पर थे। ममता बनर्जी के खास रहे पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शाह की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 MLA भी भाजपा में शामिल हो गए। इनमें 5 विधायक तृणमूल कांग्रेस के हैं। इस पर शाह ने कहा कि चुनाव आते-आते दीदी (ममता बनर्जी) अकेली रह जाएंगी। वहीं, आज सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में तोड़फोड़ के बाद अब बीजेपी (BJP) के घर भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' हो गई है। बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं।

सौमित्र, पश्चिम बंगाल की बिशुनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद हैं। उन्होंने पत्नी के टीएमसी में शामिल होने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा, 'मुझसे बातचीत के बगैर ही पत्नी ने यह फैसला लिया है।' वहीं सुजाता ने कहा है कि घर के मामले घर में ही रहने चाहिए। इस दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय और प्रवक्ता कुणाल घोष उनके साथ मौजूद रहे।

कोलकाता में टीएमसी की सदस्यता लेते हुए सुजाता ने कहा, 'मुझे बीजेपी में कभी सम्मान नहीं मिला। अगर बात पॉपुलैरिटी की आए, तो ममता बनर्जी का कोई मुकाबला नहीं है।' पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष और सौमित्र खान के बीच बीते दिनों कुछ अनबन भी हुई थी।

सुजाता खान ने आरोप लगाया कि बीजेपी में नए लोगों, अनुपयुक्त और भ्रष्ट नेताओं को वफादारों से ज्यादा तरजीह दी जा रही है। टीएमसी सांसद सौगता रॉय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुईं सुजाता खान ने कहा, 'पति को संसद पहुंचाने के लिए मैंने शारीरिक हिंसा सही, त्याग किया लेकिन बदले में मुझे कुछ नहीं मिला। मैं हमारी प्रिय नेता ममता बनर्जी और दादा अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में काम करना चाहती हूं।'

आपको बता दे, भाजपा पश्चिम बंगाल में 200 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है। लेकिन सोमवार सुबह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके कहा कि अगर बीजेपी दहाई (डबल डिजिट) का आंकड़ा पार करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट को सेव कर लीजिए, भाजपा अगर इस दावे से बेहतर कुछ भी कर सकी तो, यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ देंगे।

प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि मीडिया का एक वर्ग बीजेपी के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, इससे साफ है कि बीजेपी दहाई के आंकड़े के लिए संघर्ष कर रही है। अगर बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत