न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

West Bengal Assembly elections 2021: 7 मार्च को PM मोदी की रैली; सौरव गांगुली का भाजपा में आना तय

अमित शाह ने सबसे पहले गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से निकालकर BCCI प्रेसिडेंट बनाया। इस दौरान शाह के बेटे जय शाह BCCI के सचिव चुने गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Mar 2021 8:45:20

West Bengal Assembly elections 2021: 7 मार्च को PM मोदी की रैली; सौरव गांगुली का भाजपा में आना तय

बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के बाद टिकट बंटवारे व प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। खबर है कि दोनों ही दल शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। उधर, चुनाव के मद्देनजर बंगाल में बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इस लिहाज से 7 मार्च की तारीख बड़ी मानी जा रही है। दरअसल, 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली में BCCI प्रेसीडेंट सौरव गांगुली का भाजपा में शामिल होना तय है। भास्कर की खबर के अनुसार, इस दिन सौरव के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, प्रोसेनजीत समेत बंगाल की कई नामी हस्तियां भाजपा में शामिल होंगी। सूत्रों ने बताया कि गांगुली को भाजपा में लाने की पटकथा दिसंबर 2019 में ही लिखी जा चुकी थी। तब के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने PM मोदी की सहमति के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।

दरअसल, अमित शाह ने सबसे पहले गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से निकालकर BCCI प्रेसिडेंट बनाया। इस दौरान शाह के बेटे जय शाह BCCI के सचिव चुने गए। इसके बाद जय ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया। हाल ही में गांगुली बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले थे। इससे पहले वे प्रधानमंत्री से भी मिल चुके थे। मीडिया में उनके भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा कई दिनों से चल रही है, लेकिन भाजपा और खुद गांगुली ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

अगर बीजेपी की सरकार बनी तो दिलीप घोष होंगे CM

अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का मुख्यमंत्री बनना तय है। घोष बंगाल से हैं और TMC के खिलाफ हमेशा अपने बयानों से मुखर रहे हैं। अगर दिलीप घोष सीएम बन जाते हैं तो उनकी जगह पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई दावेदार हैं। इनमें राहुल सिन्हा और ज्योर्तिमय महतो का नाम सबसे आगे हो सकता है। राहुल सिन्हा पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत दिखती है। वहीं, ज्योर्तिमय महतो पुरुलिया से सांसद हैं। वे युवा हैं, साथ ही संगठन में उनकी अच्छी पकड़ भी है। वहीं, उत्तर प्रदेश की तरह यहां पर भी दो डिप्टी CM हो सकते है। बंगाल में TMC से बगावत कर BJP में आए शुभेंदु अधिकारी और सौरभ गांगुली को डिप्टी CM पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सब कुछ ठीक रहा तो गांगुली को किसी सुरक्षित सीट से विधानसभा भेजा जाएगा।

पहली सूची फाइनल करने के लिए हुई बैठक

आपको बता दे, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार को पहली बैठक हुई है। पांच घंटे से अधिक चली चली इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान बंगाल भाजपा की कोर कमेटी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे। खबर है कि इसमें पहले व दूसरे चरण में 60 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद कहा जा रहा है कि अब भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद भाजपा शुक्रवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत