Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, दिल्‍ली-NCR समेत कई राज्यों में शुरू हुई बारिश

देश में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से दिल्ली समेत कई राज्यों में हलकी बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 9:14:18

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, दिल्‍ली-NCR समेत कई राज्यों में शुरू हुई बारिश

देश में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से दिल्ली समेत कई राज्यों में हलकी बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। 12 दिसंबर यानी आज सुबह दिल्ली , यूपी समेत कई राज्यों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, द्वारका और IGI हवाईअड्डे पर हल्की बारिश हो सकती है।

हिमालय के क्षेत्र से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के चलते जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो रही है। भारत के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी थी कि शनिवार और रविवार को दिल्‍ली में तेज बारिश के पूरे आसार हैं जिसके बाद इलाके में वायु की गुणवत्‍ता में भी सुधार होगा। बीते सप्‍ताह, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) औसतन 362 रिकॉर्ड किया जा रहा है। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।
उधर, उत्तर भारत में स्थित बिहार में कोहरे की धुंध से कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे की घनी परत के कारण विजिबिलिटी जीरो होने से यातायात प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक कोहरे और धुंध से राहत नहीं मिलेगी।

वहीं राजधानी पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Allert) जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं उत्तराखंड में भी एकबार मौसम ने करवट ली है। केदारनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ रात से ही बारिश जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका