न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : बर्फीला तूफान लाया जलसंकट, लोग गुजार रहे बिना बिजली के दिन, अब तक 30 की मौत

लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बर्तन धोते समय पानी व्यर्थ न बहाएं और शुक्रवार को कपड़े धोना रोक दें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 7:48:19

अमेरिका : बर्फीला तूफान लाया जलसंकट, लोग गुजार रहे बिना बिजली के दिन, अब तक 30 की मौत

अमेरिका के टेक्सास में बर्फीले तूफान की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। अब आए दिन लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बीते कई दिनों से लोग बिना बिजली के दिन गुजार रहे हैं और अब जलसंकट भी गहराता जा रहा हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बर्तन धोते समय पानी व्यर्थ न बहाएं और शुक्रवार को कपड़े धोना रोक दें। लोगों को पानी बंद करने के बजाय नल से टपकने देने को भी कहा गया ताकि पाइप न जम पाएं। यहां लोगों को कहा गया है कि वे या तो पानी उबालकर पिएं अन्यथा उसे पूरी तरह छोड़ दें।

बताया गया कि क्षेत्र में पाइपों के भीतर बर्फ जमने से कई जगह पाइप फट गए हैं जिससे पानी में गंदगी मिल रही है। इस कारण घरों, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस तरह के पानी का इस्तेमाल उबाले बिना उपयोग नहीं करने को कहा गया है। मिडवेस्ट, टेक्सास और दक्षिण में पिछले सप्ताह आए इस तूफान के चलते कई लोग बिना बिजली के ही सर्दियों में दिन बिता रहे हैं। इस दौरान 30 लोगों के मारे जाने की भी सूचना है। टेनेसी राज्य के मेम्फिस में बिजली और पानी कंपनियों ने निवासियों से पानी का इस्तेमाल बहुत कम करने के लिए कहा है। यहां पंपिंग स्टेशनों पर जलाशय का स्तर भी बहुत कम रह गया है।

अमेरिकी मौसम विभाग ने कहा है कि टेक्सास, लुइसियाना, अर्कांसस और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की वजह से हालात और खराब हो सकते हैं। बिजली संकट बना रहेगा और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। विभाग ने लोगों को घरों से बेवजह बाहर न निकलने को कहा है। बर्फ गिरने के कारण सड़कें और रास्ते काफी फिसलने हो गए हैं जिससे दुर्घटना खतरा है। हालांकि, आर्कटिक एयर मास कमजोर पड़ रहा है, लेकिन तामपान में गिरावट जारी है। पूर्वी टेक्सास और मैरीलैंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत