न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड बदमाश टिंकू कपाला, सिर पर था एक लाख का इनाम

साल 2019 में टिंकू ने कृष्णानगर स्थित आरके ज्वैलर्स में डकैती डालकर दो लोगों की हत्या की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 11:57:10

उत्तर प्रदेश : मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड बदमाश टिंकू कपाला, सिर पर था एक लाख का इनाम

शुक्रवार रात बाराबंकी में मुठभेड़ के दौरान मोस्ट वांटेड बदमाश टिंकू कपाला मारा गया। टिंकू कपाला के नाम गुजरात और महाराष्ट्र में भी केस दर्ज थे। इसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। टिंकू कपाला आतंक का पर्याय बन चुका था। साल 2019 में टिंकू ने कृष्णानगर स्थित आरके ज्वैलर्स में डकैती डालकर दो लोगों की हत्या की थी। यूपी पुलिस लंबे समय से कई मामले में इस मोस्ट वांटेड की तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ा था, लेकिन टिंकू पुलिस को चकमा दिए था। एसटीएफ को मौके से असलहा और कारतूस मिले। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ। अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि एसटीएफ की टीम से सूचना मिली थी कि एक लाख इनामी बदमाश टिंकू कपाला सतरिख थाना इलाके में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया है। सूचना पर बाराबंकी पुलिस के साथ मैं भी पहुंचा और अपराधी को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

news,latest news,uttar pradesh news,wanted criminal tinku kapala,special task force

चतुर्वेदी ने बताया कि इस अपराधी पर हत्या और लूट के 27 मुकदमे दर्ज थे और इसकी आपराधिक गतिविधियां कई राज्यों में थी। 2019 में लखनऊ के कृष्णा नगर में आरके ज्वैलर्स के यहां हुई बड़ी लूट और हत्या का मुख्य आरोपी था। यह मूलतः लखनऊ के चौक इलाके का रहने वाला है और यह एक बाइक से अपने एक साथी के साथ यहां आया था। मौके से इसका साथी फरार हो गया है और उसे पकड़ने के लिए जनपद के 5 थानों की पुलिस को एसटीएफ के साथ लगाया गया है। जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक टिंकू कपाला उर्फ कमल किशोर उर्फ हेमंत कुमार उर्फ संजय उर्फ मामा बड़ी वारदात करके अंडरग्राउंड हो जाता था। उसने यूपी के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में भी डकैती और लूट की बड़ी वारदातें की। उसके खिलाफ गुजरात के वड़ोदरा और महाराष्ट्र के पुणे में भी कई मामले दर्ज थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम