न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई-लंदन के बीच फ्लाइट शुरू कर रही Vistara Airlines, जाने कितना होगा किराया

मुंबई से लंदन (Mumbai To London) के लिए विमान कंपनी विस्तारा (Vistara Airlines) बहुत जल्द ही विमान सेवा शुरू करने वाली है। मुंबई-लंदन के बीच यह सेवा आगामी 16 जनवरी 2021 से शुरू हो जाएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Nov 2020 11:07:51

मुंबई-लंदन के बीच फ्लाइट शुरू कर रही Vistara Airlines,  जाने कितना होगा किराया

मुंबई से लंदन (Mumbai To London) के लिए विमान कंपनी विस्तारा (Vistara Airlines) बहुत जल्द ही विमान सेवा शुरू करने वाली है। मुंबई-लंदन के बीच यह सेवा आगामी 16 जनवरी 2021 से शुरू हो जाएगी।​ विस्तारा ने इस रूट पर राउंड ट्रिप यानी मुंबई-लंदन-मुंबई के लिए किराया 46,799 रुपये तय किया है। लंदन से राउंड ट्रिप यानी लंदन-मुंबई-लंदन के लिए यह 439 पाउंड होगा। शुक्रवार को कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस रूट पर बोईंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल किया जाएगा।

पहले से ही य​ह कंपनी बोईंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान की सेवा दिल्ली-लंदन रूट पर दे रही है। अब कंपनी ने मुंबई-लंदन रूट पर इसे शुरू करने की तैयारी कर ली है। बोईंग 787-9 ड्रीमलाइनर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विमान है। इस विमान को शानदार यात्री अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विस्तारा ने बताया कि मुंबई और लंदन के बीच इन फ्लाइट्स की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप समेत सभी प्लेटफॉर्म के जरिए की जा सकेगी। कंपनी ने बताया कि इन फ्लाइट्स की बुकिंग वेबसाइट, विस्तारा की एंड्रॉयड व iOS मोबाइल ऐप्स, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसीज और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए की जा सकेगी।

​पिछले सप्ताह ही इस प्राइवेट विमान कंपनी ने दिल्ली से दोहा के लिए विमान सेवा शुरू की थी। इसके अलावा 5 नवंबर 2020 को दिल्ली से बांग्लादेश के लिए भी​ विमान सेवा शुरू की थी।

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से मार्च से ही भारत में शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर रोक है। लेकिन भारत ने जुलाई में 17 अन्य देशों के साथ एयर-बबल समझौता (Air-Bubble Agreement) किया है ताकि इन देशों में स्पेशल पैसेंजर फ्लाइट का संचालन किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत