न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

B'day Special: विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें जो बना दे आपको उसका दिवाना

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) आज सोमवार 5 नवंबर को अपना 30वां जन्‍मदिन ( Virat Kohli Birthday ) मना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Nov 2018 9:33:38

B'day Special:  विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें जो बना दे आपको उसका दिवाना

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) आज सोमवार 5 नवंबर को अपना 30वां जन्‍मदिन ( Virat Kohli Birthday ) मना रहे हैं। उन्‍होंने भारत के लिए 73 टेस्‍ट (6331 रन) , 216 वनडे ( 10232 रन) और 62 टी20 (2102 रन) में बतौर कप्‍तान और बल्‍लेबाज़ तमाम कारनामे किए हैं। जबकि एंडोर्समेंट के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। विराट कोहली आज क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसे सुपरस्टार बन चुके हैं जो शायद ही किसी के लिए अनसुना हो। विराट आज हर बच्चे के आईकन बन चुके हैं। हर मां-बाप अपने बच्चे को विराट की तरह कामयाब बनता देखना चाहते हैं। हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड में विराट जैसा स्टाइल देखना चाहती है। करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके विराट ने अपने खेल से तो लोगों को अपना फैन बनाया ही है, लेकिन विराट के शानदार खेल से इतर भी कुछ ऐसी बातें हैं, जो उनका फैन बनने को मजबूर कर देती हैं। विराट कोहली टेस्‍ट सीरीज में तीन बार 600 से ज्‍यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं। उन्‍होंने 2014-15 में ऑस्‍ट्रेलिया में चार मैचों की सीरीज में 692 रन, 2016-17 में इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत में 655 रन और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2017-18 में 610 रन बनाए हैं। सुनील गावस्‍कर ( Sunil Gavaskar ) और राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid ) ने ऐसा दो-दो बार किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानों के द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग ( Ricky Ponting ) 41 शतकों के साथ हैं। दूसरे नंबर पर ग्रीम स्मिथ और विराट कोहली 33-33 शतकों के साथ हैं। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में विराट कोहली 12 बार 200 प्‍लस रन की साझेदारी का हिस्‍सा रहे हैं, जो कि वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में दस हजार रन के आंकड़े को छूने के दौरान विराट को सर्वोच्‍च स्‍कोर (157 नाबाद) बनाने का श्रेय हासिल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (139) के नाम था।

virat kohli,virat kohli birthday,virat kohli birthday celebration,virat kohli birthday special,cricket,indian captain,team india

विराट कोहली हमें सिखाते हैं कि स्वास्थ्य और फिटनेस कितनी जरुरी है। उनका कहना है- आराम का दिन धोखे का दिन होता है। कभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा विराट कभी अपनी डाइट पर समझौता नहीं करते। वे पार्टी में दिख भले ही जाएं लेकिन सेहत से ऊपर वे किसी को आने नहीं देते। विराट की डाइट को लेकर संवेदनशीलता के उनके फैंस भी कायल है। इसका उदाहरण भी तब मिला जब विराट ने एक चिप्स का एड किया और फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इस एड में विराट ने कहा था कि वे हेल्दी चिप्स हैं।

virat kohli,virat kohli birthday,virat kohli birthday celebration,virat kohli birthday special,cricket,indian captain,team india

विराट कोहली अपनी लव लाइफ और अपने निजी रिश्तों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। इसी साल शादीशुदा हुए विराट अपनी पत्नी अनुष्का का भी बहुत सम्मान करते हैं और उनके लिए काफी कमेटिड भी हैं। उन्होंने अनुष्का के बारे में कहा था कि शादी ने उन्हें इंसान बनाया है। विराट शादी के बाद भी अपने विदेशी दौरों पर अनुष्का के साथ दिखे हैं। विराट ने हाल ही में बीसीसीआई से निवेदन किया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में पूरे समय क्रिकेटर्स को पत्नी को साथ रखने की इजाजत दी जाए।

virat kohli,virat kohli birthday,virat kohli birthday celebration,virat kohli birthday special,cricket,indian captain,team india

महिला दिवस के मौके पर अपनी मां और अपनी पत्नी दोनों को एक बराबरी का दर्जा देकर विराट ने एक बार फिर साबित किया कि वे सभी को सम्मान से देखते हैं। विराट ने कई मौकों पर यह भी कहा है कि शादी के बाद से उनका पत्नी अनुष्का के प्रति सम्मान बढ़ा है। महिला दिवस पर विराट ने कहा, “ महिलाएं और पुरुष बराबर नहीं हैं। महिलाओं को यौन शोषण, छींटाकशी, घरेलू हिंसा समेत कई प्रकार की हिंसा का सामना करना पड़ता है। इन सबके बावजूद महिलाएं जीवन के हर एक क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रही हैं। फिर भी आप सोचते हैं कि वे पुरुषों के बराबर हैं। नहीं वे पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। ”

virat kohli,virat kohli birthday,virat kohli birthday celebration,virat kohli birthday special,cricket,indian captain,team india

बच्चों के साथ विराट कोहली बिल्कुल बच्चे जैसे हो जाते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा, हरभजन सिंह की बेटी हिनाया, अपने भतीजे और दूसरे बच्चों के साथ विराट को अक्सर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

virat kohli,virat kohli birthday,virat kohli birthday celebration,virat kohli birthday special,cricket,indian captain,team india

सेल्फी लेने में भी कप्तान विराट कोहली का कोई जवाब नहीं है। विराट जब भी इंस्टाग्राम पर कोई तस्वीर शेयर करते हैं। इंटरनेट पर धमाल मच जाता है।

विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। आप विराट को कई मौकों पर शानदार डांस करते हुए देख सकते हैं। खेल का मैदान हो या दोस्तों के साथ मस्ती, विराट हर महफिल में अपने डांस मूव से जान फूंक देते हैं।

विराट कोहली गायिकी में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। एक बार मंच पर गाने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई थी।

एक्टिंग के मामले में विराट कोहली अव्वल हैं। डब्समैश वीडियो में विराट का स्टाइल काफी नैचुलर रहता है। हाल ही में विराट ने अपनी एक्टिंग का पोस्टर भी जारी किया था।

virat kohli,virat kohli birthday,virat kohli birthday celebration,virat kohli birthday special,cricket,indian captain,team india

सामाजिक मुद्दों पर भी विराट कोहली हमेशा आगे रहते हैं। वह ना केवल मदद करते हैं बल्कि समाज के दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। हाल ही में विराट ने समय निकालकर मुंबई के धारावी में बच्चों के साथ दिवाली मनाई।

विराट कोहली जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। वह अक्सर अपने पैट डॉग ब्रूनो के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस मामले में उन्हें पत्नी का भी खूब साथ मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत