न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती हथिनी की मौत पर शर्मिंदा देश, हर तरफ सिर्फ एक ही मांग - दोषियों को मिले कड़ी सजा

केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की मौत की घटना पर राजनीति से लेकर उद्योग और खेल जगत तक के लोगों में गुस्सा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 2:02:57

गर्भवती हथिनी की मौत पर शर्मिंदा देश, हर तरफ सिर्फ एक ही मांग - दोषियों को मिले कड़ी सजा

केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की मौत की घटना पर राजनीति से लेकर उद्योग और खेल जगत तक के लोगों में गुस्सा है। इस घटना पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, सरकार की ओर से इस मामले में एक्शन का भरोसा दिया गया है. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि ये बहुत बेहरमी है, भारतीय संस्कृति में ऐसा नहीं होता। दोषियों को पकड़ने के लिए हमने सीनियर अफसर तैनात कर दिए हैं। दोषियों को सजा दी जाएगी। केरल पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

मेनका गांधी ने कहा- यह देश का सबसे हिंसक राज्य है

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि हथिनी की हत्या की गई है, केरल में हर तीन में से एक हाथी मारा जाता है। मेनका गांधी ने कहा, 'ये हत्या है, मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है, यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।'

गर्भवती हथिनी की 'हत्या' पर गरमाई सियासत, स्मृति ईरानी ने राहुल पर बोला हमला

kerala,elephant,death,forest

रतन टाटा ने कहा- ये हत्या जैसा मामला है

देश के कारोबार जगत में सबसे वरिष्ठ रतन टाटा ने ट्वीट कर हथिनी के साथ हुई हैवानियत को हत्या करार दिया। साथ ही इंसाफ की मांग की। उन्होंने लिखा- 'यह जानकर हैरान हूं कि कुछ लोगों के पटाखों से भरे अनन्नास की वजह से हथिनी की मौत हो गई। निर्दोष जानवरों के प्रति आपराधिक रवैया ठीक वैसा है, जैसे किसी व्यक्ति की इरादतन हत्या। इंसाफ की दरकार है।'

हथिनी की मौत से नाराज सेलेब्स; कपिल, श्रद्धा कपूर और दीया ने शुरू की न्याय की मुहिम

विराट कोहली बोले- ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें रुकनी चाहिए

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जानवरों से प्यार से पेश आने की अपील की है। कोहली ने कहा- 'केरल की घटना के बारे में सुनकर निराश हूं। ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें बंद होनी चाहिए।'

वहीं, फुटबॉलर सुनील छेत्री और तेज गेंदबाज उमेश यादव ने जानवरों के साथ हिंसा करने वालों को राक्षस बताया है। हरभजन सिंह ने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मसले पर दुख व्यक्त किया। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि केरल के पलक्कड में एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाकर क्रूरतापूर्वक मारने की अति-दुःखद व निन्दनीय खबर स्वाभाविक तौर पर मीडिया की सुर्खियों में है। हाथी जैसे सहज व उपयोगी जानवर के साथ ऐसी क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकार दोषियों को सख्त सजा दे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका