न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती हथिनी की 'हत्या' पर गरमाई सियासत, स्मृति ईरानी ने राहुल पर बोला हमला

केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी को पटाखे से भरा अनानास खिलाकर मारने के मामले को लेकर अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 1:45:50

गर्भवती हथिनी की 'हत्या' पर गरमाई सियासत, स्मृति ईरानी ने राहुल पर बोला हमला

केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी को पटाखे से भरा अनानास खिलाकर मारने के मामले को लेकर अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने भी इस पर सख्त रुख अपनाया है। वहीं, भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घटना पर रोष जताते हुए केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की भावनाओं से खिलवाड़ हुआ है। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल से संवेदना की उम्मीद नहीं है। राहुल गांधी ने अमेठी में इंसानों की परवाह नहीं की तो केरल में जानवरों की क्या परवाह करेंगे।

कांग्रेस ने किया राहुल का बचाव

उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले पर बेवजह घेरा जा रहा है। केरल में जो हुआ वह बेहद अफसोसजनक है।

कार्रवाई होनी चाहिए

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस मसले पर लिखा कि केरल की घटना ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है। हाथी भगवान गणेश का स्वरूप हैं, ऐसे में उनके साथ जिसने भी ऐसी हरकत की है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।

क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मसले पर दुख व्यक्त किया। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि केरल के पलक्कड में एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाकर क्रूरतापूर्वक मारने की अति-दुःखद व निन्दनीय खबर स्वाभाविक तौर पर मीडिया की सुर्खियों में है। हाथी जैसे सहज व उपयोगी जानवर के साथ ऐसी क्रूरता की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकार दोषियों को सख्त सजा दे।

मेनका गांधी ने कहा ये हत्या है

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इसे हत्या करार दिया है। हथिनी की मौत के बारे में मेनका गांधी ने कहा, 'ये हत्या है, मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है, यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।'

दोषियों पर होगी कार्रवाई- जावड़ेकर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केरल में हथिनी की मौत को गंभीरता से लिया है। हम सही तरीके से जांच करने और अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भारतीय संस्कृति नहीं है कि जानवरों को पटाखे खिलाकर मारो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका