न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जहानाबाद : नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 4 गिरफ्तार

जहानाबाद में एक नाबालिक लड़की को सरेआम नंगा कर अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव से चार लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Apr 2018 3:59:56

जहानाबाद : नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 4 गिरफ्तार

महिलाओं के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जहानाबाद में एक नाबालिक लड़की को सरेआम नंगा कर अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव से चार लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो लोगों की शक्ल वीडियो वाले लड़कों से मिल रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 10 लड़के एक नाबालिग लड़की के साथ सरेआम अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वीडियो में नाबालिग लड़की चीख रही है जबकि लड़के उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा उनमे से एक लड़का वहीं पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। गिरफ्तार लोगों में दीपू कुमार, दीपक कुमार, अमर कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं। यह सभी भरथुआ गांव के ही बताए जा रहे हैं।

पीड़िता का गांव तीन से चार किमी की दूरी पर है। पुलिस इन चारों के अलावा शेष लड़को की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मनियारी गांव से भी दो लड़कों को उठाकर पूछताछ कर रही है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इन दोनों की इसमें संलिप्तता नहीं है। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के डर से कई लड़के अपने घर छोड़कर फरार हैं।

पुलिस ने घटना में शामिल सभी लड़कों की पहचान कर ली है। हालांकि एसपी मनीष कुमार अभी अनुसंधान का हवाला देकर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपितों ने करीबन 1 सप्ताह पहले इस वीडियो को फेक आईडी से यूट्यूब पर अपलोड किया था जब वीडियो वायरल हो गया तब मामले में काफी तूल पकड़ लिया। उधर, जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में चार लड़के की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। पुलिस का दावा है कि उस मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है, जो वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रही थी। ज्ञात हो कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें एक नाबालिक लड़की गिड़गिड़ाते हुए दरिंदों से अपनी रहम की भीख मांग रही थी, वहीं हब्शी दरिंदे लड़की का कपड़ा उतार कर उसके साथ लगातार गंदी हरकत कर रहे थे।

रविवार को पुलिस के संज्ञान में वायरल वीडियो का मामला आया तो एसपी ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों पर FIR दर्ज करा मामले की जांच शुरू की। खुद एसपी पूरी रात छापेमारी में जुटे रहे। रात में ही चारों लड़के की गिरफ़्तारी हो गई थी। पुलिस उस लड़के को गिरफ्तार करने में जुटी है जिस पर वीडियो वायरल करने का आरोप सामने आ रहा है।

ये है मामला

कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर कर रहे थे। वीडियो में नाबालिग लड़की चीख-चीख रहम करने की गुहार लगा रही थी, वहीं लड़के उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लड़के इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते हुए दिख रहे थे।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत