न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA Protest: मौजपुर में हिंसा-आगजनी, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, डीसीपी घायल

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक के बीच हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है और डीसीपी घायल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2020 4:55:41

CAA Protest: मौजपुर में हिंसा-आगजनी, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, डीसीपी घायल

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक के बीच हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है और डीसीपी घायल हो गए हैं। कांस्टेबल का नाम रतन लाल है। वह एसीपी गोकुलपुरी ऑफिस में तैनात थे। गोकुलपुरी इलाके में प्रदर्शकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हुई है। घायल हुए डीसीपी का नाम अमित शर्मा हैं, जिनकी पोस्टिंग शाहदरा में है। अमित शर्मा को पटपड़गंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने मौजपुर में दो घरों को आग के हवाले कर दिया है। विरोध के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी जारी है। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। जाफराबाद मेंतनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। यहां एक शख्स बीच रोड पर फायरिंग करते हुए देखा गया है।

दरअसल, CAA को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त भिडंत हो गई। सीएए के समर्थक और विरोधी मौजपुर में आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। यहां तक कि फायरिंग भी हुई। दोपहर 11 बजे शुरू हुआ हंगामा 2 बजे तक चलता रहा। हालात बेकाबू हुए तो पुलिस को भी एक्शन करना पड़ा। इस भिड़ंत में उपद्रवियों ने कई घर भी जला दिए हैं। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्लीवालों से शांति की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि शांति बनाए रखें। हिंसा में सबका नुक़सान है। हिंसा की आग सबको ऐसा नुक़सान पहुंचाती है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात

राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?

रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर