न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय माल्या को भारत लाने की उल्टी गिनती शुरू, 31 जुलाई को फैसला आने की उम्मीद

विजय माल्या पर भारतीय एजेंसियों को जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jul 2018 1:27:24

विजय माल्या को भारत लाने की उल्टी गिनती शुरू, 31 जुलाई को फैसला आने की उम्मीद

विजय माल्या पर भारतीय एजेंसियों को जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है। सूत्रों का दावा है कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आपको बता दें कि विजय माल्या को भारत में प्रत्यर्पण कराने के मामले में 31 जुलाई को अंतिम बहस होनी है। इस दिन विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर फैसला आने की उम्मीद की जा रही है। अंतिम बहस के दौरान 31 जुलाई को सीबीआई और ईडी अधिकारियों से लंदन कोर्ट में पेश रहने के लिए कहा गया है।

11 जुलाई को तय की गई थी

विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर लंदन की अदालत में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले अदालत की तरफ से ये सुनवाई 11 जुलाई को तय की गई थी जिसे विजय माल्या के अनुरोध पर अब 31 जुलाई कर दिया गया है। इससे पहले ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को तगड़ा झटका देते हुए भारतीय बैंकों को दो लाख पाउंड (1.81 करोड़ रुपये) चुकाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने 13 बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए चल रही कानूनी लड़ाई में हुए खर्च के एवज में यह रकम देने का आदेश दिया है। पहले ही जज एंड्रयू हेनशॉ ने दुनियाभर में माल्या की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

लंबे समय से चल रही है सुनवाई

गौरतलब है कि विजय माल्या के भारत में प्रत्यर्पण को लेकर सीबीआई और ईडी की याचिका पर लंबे समय से सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान माल्या ने सीबीआई के गवाहों को लेकर अदालत में सवाल खड़े किए थे। इससे पहले लंदन कोर्ट विजय माल्या को जायदाद जब्त करने के मामले में भी झटका दे चुका है। इसके बाद विजय माल्या ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत में कुछ लोग उन्हें जबरदस्ती सूली पर चढ़ाने को तैयार हैं। वह अपना प्लान सौंप चुके हैं।

सिर्फ पोस्टर ब्वॉय बनाया जा रहा है

माल्या ने यह भी कहा कि वह बैंकों का पैसा चुकाने के लिए तैयार हैं। लेकिन, जबरन संपत्ति जब्त करने की कोशिश की जा रही है। ब्रिटेन कोर्ट ने जो आदेश दिया है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि, ब्रिटेन की ज्यादातर संपत्तियां उनके परिवार के नाम पर है और परिवार की संपत्ति को कोई छू भी नहीं सकता। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में माल्या ने कहा था कि भारत में यह चुनावी साल है। ऐसे में वे मुझे वापस लाकर सूली पर लटकाना चाहते हैं, ताकि उन्हें चुनाव में ज्यादा वोट मिल सकें। माल्या ने कहा था कि उन्हें सिर्फ पोस्टर ब्वॉय बनाया जा रहा है।

इससे पहले लंदन अदालत का फैसला आने के बाद एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर अरिजित बसु ने बताया था कि विजय माल्या की संपत्तियों की नीलामी से बैंक ने 963 करोड़ रुपये वसूले हैं। उन्होंने कहा था कि माल्या से वसूली के आदेश को लागू करने संबंधी ब्रिटेन की अदालत के आदेश से खुशी हुई है। कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरा पैसा वसूलने की उम्मीद बढ़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल