मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की बुधवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है, अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए हैं।
![दिलीप कुमार की हालत में आया सुधार, डॉक्टर्स ने कहा घबराने की जरूरत नहीं bollywood,dilip kumar,bollywood news in hindi,bollywood gossips,bollywood gossips in hindi,veteran actor dilip kumar admit in hospital]()
दिलीप कुमार को डिहाइड्रेशन और यूरीन इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वो आईसीयू में नहीं हैं और अस्पताल के सामान्य कमरे में हैं।
![दिलीप कुमार की हालत में आया सुधार, डॉक्टर्स ने कहा घबराने की जरूरत नहीं bollywood,dilip kumar,bollywood news in hindi,bollywood gossips,bollywood gossips in hindi,veteran actor dilip kumar admit in hospital]()
दिलीप कुमार के परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। रेहान ने बताया कि दिलीप कुमार चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है। पिछले साल दिसंबर में भी बुखार और पैरों में सूजन के बाद दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।